
साहिबगंज, 5 अक्टूबर . Jharkhand के साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में एनएच के किनारे युवक गौरचंद्र बागती की हत्या का Police ने खुलासा करते हुए उसके चचेरे भाई बहादुर बागती (44) को गिरफ्तार किया है. Police के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने आपसी रंजिश के कारण हत्या करने की बात स्वीकार की है. उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है.
Police के अनुसार, गौरचंद्र बागती का शव 4 अक्टूबर की सुबह करीब 4:45 बजे मोहनपुर चौक के पास एनएच पर मिला था. सूचना मिलने के बाद राधानगर थाना Police मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच में युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने की बात सामने आई थी. मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए साहिबगंज के Police अधीक्षक के निर्देश पर राजमहल के अनुमंडल Police पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया.
टीम ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के अलावा तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर जांच आगे बढ़ाई. जांच के दौरान Police को मृतक के चचेरे भाई बहादुर बागती पर संदेह हुआ. Police ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की. Police का दावा है कि पूछताछ के दौरान उसने आपसी रंजिश के कारण गौरचंद्र की हत्या करने की बात स्वीकार की.
Police के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर जब्त कर लिया गया है. घटनास्थल से एक चप्पल भी बरामद हुई थी, जिसे Police ने जांच के लिए जब्त किया है. Police इन सभी साक्ष्यों की जांच कर रही है. Police का कहना है कि आरोपी के बयान और बरामद साक्ष्यों के आधार पर हत्या के घटनाक्रम की अन्य कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. Police मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content