झारखंड के रामगढ़ हादसे में नालंदा के 13 लोगों की मौत पर सीएम सम्राट चौधरी और तेजस्वी ने जताया शोक

Patna, 29 नवंबर . Jharkhand के रामगढ़ जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में बिहार के नालंदा जिले के 13 लोगों की मौत पर बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी और विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है. दोनों नेताओं ने social media प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की.

Chief Minister सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा कि Jharkhand के रामगढ़ में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में बिहार के नालंदा जिले के 13 लोगों की असामयिक मृत्यु की खबर अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है. उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस अपार दुख की घड़ी में बिहार Government पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है.

Chief Minister ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की. साथ ही दुर्घटना में घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. वहीं, तेजस्वी यादव ने भी हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि Jharkhand के रामगढ़ स्थित प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे नालंदा जिले के 13 लोगों की भीषण सड़क दुर्घटना में असामयिक मौत की खबर से वह मर्माहत हैं. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को दुख सहने का धैर्य, साहस और शक्ति देने की प्रार्थना की.

तेजस्वी यादव ने बिहार Government से मृतकों के आश्रितों को पांच लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने की मांग भी की. उल्लेखनीय है कि रामगढ़ जिले में रांची-Patna राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुजू थाना क्षेत्र के पैंकी के समीप एक स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई. वाहन में कुल 14 लोग सवार थे. हादसे में चार बच्चों और चार महिलाओं समेत 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल का इलाज रामगढ़ सदर अस्पताल में चल रहा है.

–

एमएनपी/पीएम