
रांची, 6 सितंबर . Jharkhand Government के मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर Governor संतोष कुमार गंगवार, पूर्व Chief Minister बाबूलाल मरांडी, चंपई सोरेन समेत कई नेताओं और मंत्रियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है.
नेताओं ने उनके निधन को Jharkhand के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की. सुदिव्य कुमार सोनू का Saturday-Sunday की दरम्यानी रात गिरिडीह स्थित आवास पर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया. परिवार के अनुसार, उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई थी. इसके बाद उन्हें गिरिडीह के मर्सी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रांची ले जाना संभव नहीं हो सका. वह 56 वर्ष के थे.
Governor संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि राज्य के मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है. उनका निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने ईश्वर से शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व Chief Minister बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सुबह जब उन्हें सुदिव्य सोनू के निधन की जानकारी मिली तो पहले उन्हें विश्वास नहीं हुआ.
उन्होंने मीडिया के जरिए खबर मिलने के बाद गिरिडीह में अपने संपर्कों से इसकी पुष्टि की. मरांडी ने कहा कि सुदिव्य सोनू भले ही अलग Political दल से जुड़े थे, लेकिन वह उनके अपने शहर के थे और दोनों एक-दूसरे को शुरुआत से जानते थे. उन्होंने कहा कि सोनू काफी लोकप्रिय थे और उनका इस तरह अचानक चले जाना उनके परिवार के साथ-साथ समाज और उन्हें जानने वाले हर व्यक्ति के लिए सदमा है. पूर्व Chief Minister चंपई सोरेन ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर मर्माहत होते हुए कहा कि उनके असामयिक निधन की दुखद सूचना से वह बेहद दुखी हैं.
उन्होंने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की. मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सुबह की शुरुआत बेहद दुखद खबर के साथ हुई. उनके साथी मंत्री रहे और भाई जैसे सुदिव्य सोनू अब उनके बीच नहीं हैं. उन्होंने कहा कि इस खबर पर विश्वास करना मुश्किल है. उनका अचानक चले जाना उनके लिए निजी क्षति है. उन्होंने सुदिव्य सोनू के सहज स्वभाव, आत्मीय व्यवहार और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी.
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का जाना केवल एक व्यक्ति का जाना नहीं, बल्कि एक विचार, एक संघर्ष और एक प्रेरणा का जाना है. उन्होंने कहा कि उनके योगदान, सादगी और सकारात्मक सोच को हमेशा याद रखा जाएगा. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की. सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह सदर से लगातार दो बार विधायक रहे और दिसंबर 2024 में हेमंत सोरेन Government में कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे. उनके पास उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी थी.
–
एसएनसी/एएस
Skip to content