
रांची, 6 नवंबर . Jharkhand के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के विवादित बयान को लेकर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने Friday को रांची के अरगोड़ा थाने में उनके खिलाफ लिखित शिकायत दी. उन्होंने मंत्री पर देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता के खिलाफ बयान देने का आरोप लगाते हुए First Information Report दर्ज करने की मांग की है.
दीपक प्रकाश ने अपनी शिकायत में कहा कि डॉ. इरफान अंसारी ने 5 नवंबर को जारी एक वीडियो में दावा किया कि 40 लाख युवा सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं. उन्होंने सेना और सुरक्षा बलों को चुनौती देते हुए कहा कि सेना बुलाने के बाद भी छात्रों को सड़क पर उतरने से नहीं रोका जा सकेगा.
शिकायत के मुताबिक, मंत्री ने यह भी कहा कि अगर केंद्र Government ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो देश के हालात बांग्लादेश और नेपाल से भी बदतर हो जाएंगे. दीपक प्रकाश ने इन बयानों को गंभीर बताते हुए आरोप लगाया कि इनके जरिए देश में अराजकता फैलाने और संवैधानिक व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि यह केवल किसी मंत्री का व्यक्तिगत बयान नहीं है. कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व, खासकर राहुल गांधी, के इशारे पर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया है. कांग्रेस नेतृत्व को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह मंत्री के बयान से सहमत है.
भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि डॉ अंसारी पहले भी इस तरह के बयान देते रहे हैं. शिकायत में दावा किया गया है कि उन्होंने हाल में दिल्ली में कुछ छात्र संगठनों के साथ बैठक की और उन्हें संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर उतरने के लिए उकसाया. इसके कारण दिल्ली और अन्य जगहों पर छात्रों से जुड़ी हिंसक घटनाएं हुईं. हालांकि, ये सभी आरोप भाजपा नेता की शिकायत का हिस्सा हैं.
दीपक प्रकाश ने अरगोड़ा थाना प्रभारी से भारतीय न्याय संहिता की धारा 152, 153, 196, 351 और 352 तथा आईटी एक्ट की धारा 45 और 66एफ के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि हेमंत Government के मंत्री देश में अराजकता फैलाने का षड्यंत्र रच रहे हैं. ऐसे बयानों पर प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए.
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि Police ने कार्रवाई नहीं की, तो भाजपा चरणबद्ध आंदोलन करेगी और सड़कों पर उतरेगी. शिकायत देने के दौरान भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. इनमें वरुण साहू, आरती कुजूर, सुधीर श्रीवास्तव, सूरज नाथ शाहदेव, नीरज सिंह और तारिक इमरान सहित अन्य लोग शामिल थे.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content