
जमशेदपुर, 23 नवंबर . Jharkhand के पूर्व Chief Minister , पूर्व Union Minister एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा का निधन हो गया. उन्होंने Sunday देर रात 91 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली. वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं. उनके निधन पर Chief Minister हेमंत सोरेन, Jharkhand के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए अर्जुन मुंडा व शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है.
अर्जुन मुंडा ने social media के जरिए मां के निधन की सूचना साझा करते हुए भावुक संदेश लिखा. उन्होंने अपनी मां के स्नेह और संबल को याद करते हुए कहा कि मां के जाने से न केवल सिर से ममता का साया उठ गया है बल्कि जीवन का सबसे मजबूत सहारा भी छिन गया है. उन्होंने कहा कि मां के साथ होने से हर कठिनाई सहज और हर पीड़ा हल्की प्रतीत होती थी. अर्जुन मुंडा ने बताया कि शायरा मुंडा की अंतिम यात्रा Monday दोपहर एक बजे जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित आवास से निकाली जाएगी, जिसके बाद स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा.
Chief Minister हेमंत सोरेन ने शोक संदेश में अर्जुन मुंडा को बड़े भाई के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि मां का जाना जीवन की ऐसी क्षति है, जिसकी पूर्ति संभव नहीं है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की कामना की.
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अर्जुन मुंडा की पूज्य माताजी के निधन का समाचार सुनकर मन बहुत दुखी है. उम्र कितनी भी हो जाए, मां सिर पर हाथ रख दे तो लगता है कि सब संभल जाएगा. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख की घड़ी में संबल देने की प्रार्थना की है. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, President द्रौपदी मुर्मू ने भी दो दिन पहले अर्जुन मुंडा से फोन पर बात कर उनकी मां के स्वास्थ्य का हालचाल जाना था.
–
एसएनसी/पीएम
Skip to content