झारखंड के पलामू में तंत्र-मंत्र के संदेह में बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या

मेदिनीनगर, 21 अक्टूबर . Jharkhand के पलामू जिले में तंत्र-मंत्र करने के संदेह में 61 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. घटना Wednesday सुबह नौडीहा बाजार प्रखंड की शाहपुर पंचायत के मांगराडीह गांव में हुई. Police मामले की जांच कर रही है. मृतक की पहचान सीताराम के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक, गांव का ही 30 वर्षीय विवेक कुमार पिछले करीब 10 दिनों से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था. विवेक के परिजनों को संदेह था कि पड़ोस में रहने वाले सीताराम ने उस पर ओझा-गुणी या टोना-टोटका किया है. इसी संदेह को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव की बात सामने आई है. आरोप है कि Wednesday सुबह इसी विवाद के दौरान सीताराम पर धारदार हथियार से हमला किया गया. हमले में उनकी मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में Police पहुंची और छानबीन शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए छतरपुर के अनुमंडल Police पदाधिकारी प्रशांत कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और Policeकर्मियों से मामले की जानकारी ली. Police ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. Police मृतक के परिजनों, पड़ोसियों और घटना से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है.

अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या को किसने अंजाम दिया. Police यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में कौन-कौन शामिल था और घटना के पीछे की परिस्थितियां क्या थीं. छतरपुर के डीएसपी प्रशांत कुमार के अनुसार, विवेक कुमार के परिवार के किस सदस्य की इस घटना में भूमिका है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. Police सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल कर रही है और संदिग्धों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

–

एसएनसी/पीएम