
चतरा, 11 अक्टूबर . Jharkhand के चतरा जिले की Police ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में फिर सफलता हासिल की है. लावालौंग थाना के ग्राम हेडुम से पंजाब भेजी जा रही 2.5 किलोग्राम अवैध अफीम और 4 लाख रुपए नकद के साथ चार तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी चतरा जिला Police ने Sunday को दी.
Police को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम हेडुम के मुनेश्वर कुमार यादव और दिनेश कुमार यादव भारी मात्रा में अफीम एकत्र कर पंजाब ले जाने की फिराक में हैं. सूचना की पुष्टि के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम हेडुम स्थित हरदेव यादव के मकान पर अचानक दबिश दी.
Police को देखते ही वहां मौजूद लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क जवानों ने घेराबंदी कर चार तस्करों को दबोच लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा. तलाशी के दौरान मुख्य आरोपी मुनेश्वर यादव के पास से 2.5 किलो अफीम, 4 लाख रुपए नकद, एक डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए.
गिरफ्तार आरोपियों में मुनेश्वर कुमार यादव (30), कमलेश कुमार यादव (19), पंकज कुमार (19) और राकेश कुमार यादव (19) शामिल हैं. Police जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी मुनेश्वर यादव शातिर अफीम तस्कर है और उसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. वह वर्ष 2025 में Haryana के करनाल जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में जेल भी जा चुका है.
इस सिलसिले में लावालौंग थाना में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी (कांड संख्या 74/26) दर्ज कर ली गई है. Police ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content