
गुमला, 23 नवंबर . Jharkhand के गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र में Monday को एक बंद मकान से 45 वर्षीय व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान फगुआ झोरा के रूप में हुई है. वह बिम्बियारी रोड स्थित एक क्रशर के पास बने मकान में रहता था और क्रशर की देखरेख करता था. बताया गया है कि वह 16 नवंबर से लापता था.
जानकारी के अनुसार, फगुआ झोरा अकेले रहता था. पिछले कई दिनों से उसके मकान का दरवाजा बंद था. Monday को आसपास के लोगों ने घर से तेज दुर्गंध महसूस की. उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद स्थानीय लोगों ने बसिया थाना Police को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही Police की टीम मौके पर पहुंची. मकान का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण Police ने उसे तोड़कर भीतर प्रवेश किया. घर की तलाशी लेने पर अंदर फगुआ झोरा का शव मिला. शव काफी सड़ी-गली अवस्था में था.
घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई. शव की हालत को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत कई दिन पहले हुई होगी. हालांकि, उसकी मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पुष्टि नहीं हुई है. Police ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू की. अधिकारियों के मुताबिक, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.
Police इस बात की भी जांच कर रही है कि फगुआ झोरा 16 नवंबर से कहां थे और इस दौरान उनका किसी से संपर्क हुआ था या नहीं. फिलहाल Police मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही मृतक के लापता होने से पहले की गतिविधियों और उसके संपर्कों की जानकारी भी जुटाई जा रही है.
–
एसएनसी/पीएम
Skip to content