झारखंड के गिरिडीह के मैगी पॉइंट पर दारोगा के पुत्र की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश में छापेमारी

गिरिडीह, 25 सितंबर . Jharkhand के गिरिडीह जिला मुख्यालय में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. शहर के प्रसिद्ध मैगी पॉइंट के पास Thursday रात करीब 11 बजे अपराधियों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर (बभनटोली) निवासी 24 वर्षीय ऋतिक यादव उर्फ बड्डी यादव के रूप में हुई है.

मृतक के पिता Jharkhand Police में सब-इंस्पेक्टर (अवर निरीक्षक) हैं और वर्तमान में हजारीबाग स्थित जयप्रकाश नारायण सेंट्रल जेल में तैनात हैं. ऋतिक खुद भी एक छात्र संगठन से जुड़ा हुआ था. घटना के संबंध में चश्मदीद और मृतक के साथी शुभम दास ने बताया कि Thursday रात करीब 10:30 बजे वह, उसका दोस्त राजा गुप्ता और ऋतिक यादव कार पर सवार होकर गिरिडीह-डुमरी मार्ग पर स्थित बंदरकुप्पी गए थे. वहां एक मैगी पॉइंट है, जहां देर रात तक चाय, कॉफी और मैगी की दुकानें खुली रहती हैं.

इसी दौरान पीरटांड़ थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी सतीश यादव अपने 8 से 10 साथियों के साथ अचानक वहाँ पहुंचा और हमला बोल दिया. अपराधियों ने पहले घूंसों से मारपीट की और फिर बांस की फराठी (बांस के टुकड़े) से ऋतिक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस पिटाई में गंभीर रूप से घायल ऋतिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव में उसके दो अन्य साथी भी घायल हो गए. वारदात के पीछे की वजह क्या है, Police इसकी जांच में जुटी है.

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन Police बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत सदर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने ऋतिक को मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में नगर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने भी पहुँचकर घटना का जायजा लिया. Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारों की धरपकड़ के लिए सघन छापेमारी शुरू कर दी है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. देर रात हुई इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव और आक्रोश व्याप्त है.

–

एसएनसी/एएस