झारखंड के खूंटी में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से हाथी की मौत

रांची, 12 नवंबर . Jharkhand के खूंटी जिले में Thursday सुबह बिजली के झूलते तार की चपेट में आने से एक दंतैल हाथी की मौत हो गई. घटना रनिया थाना क्षेत्र के तेतारी गांव की है. हाथी का शव बालिका मध्य विद्यालय के पास झाड़ियों में मिला.

सूचना मिलने पर वन विभाग, Police और बिजली विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की. ग्रामीणों के अनुसार, हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ. हाथी कोयल नदी की ओर से गांव की तरफ आ रहा था. इसी दौरान रास्ते में नीचे की ओर झूल रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गया. करंट इतना तेज था कि हाथी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सुबह ग्रामीणों ने झाड़ियों में हाथी का शव देखा तो इसकी सूचना गांव में फैल गई. कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई.

ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों और रनिया थाना Police को घटना की जानकारी दी. इसके बाद Police और वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया. बिजली विभाग के कर्मचारी भी पहुंचे. जांच की जा रही है कि बिजली का तार किस वजह से नीचे झूल रहा था और हाथी उसके संपर्क में कैसे आया.

इस घटना ने जंगलों और गांवों के आसपास से गुजरने वाली बिजली लाइनों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं. खासकर उन इलाकों में वन्यजीवों के लिए खतरा बना रहता है, जहां हाथियों की आवाजाही होती है.

ग्रामीणों के मुताबिक, रनिया प्रखंड के जंगलों और आसपास के गांवों में पिछले करीब दो महीने से लगभग एक दर्जन हाथियों का झुंड घूम रहा है. यह झुंड अक्सर जंगल से निकलकर ग्रामीण इलाकों में पहुंच जाता है. हाथियों के खेतों में घुसने से फसलों को नुकसान हो रहा है. कुछ जगह घरों को भी नुकसान पहुंचने की शिकायतें मिली हैं. इससे ग्रामीणों में हाथियों की आवाजाही को लेकर चिंता बनी हुई है. Jharkhand में पिछले दो महीने के दौरान अलग-अलग घटनाओं में सात हाथियों की मौत हुई है.

–

एसएनसी/एएस