
खूंटी, 6 नवंबर . Jharkhand के खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में Thursday देर रात तेज रफ्तार 18 पहियों वाले ट्रक ने सात लोगों की जान ले ली.
कर्रा-तोरपा मुख्य सड़क पर पोड़ा से पहले जोने-लुदरू मोड़ के पास हुए इस हादसे में चार महिलाओं और तीन बच्चों की मौत हो गई.
मृतकों में पाको देवी, कसीला देवी, मानहू देवी, गोलू कुमार, अंजलि कुमारी, तूती कुमारी और 12 वर्षीय सौरभ नायक शामिल हैं. हादसे में घायल खुशबू कुमारी का खूंटी सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.
सभी मृतक जोने-लुदरू मोड़ के पास स्थित कॉलोनी के रहने वाले थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, Thursday रात करीब 9.45 बजे एक स्कूटी सवार जोने-लुदरू मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पुलिया के पास झाड़ियों में गिर गया था.
घटना की जानकारी मिलने पर आसपास की महिलाएं और बच्चे उसे देखने और मदद के लिए पुलिया के पास पहुंचे थे. इसी दौरान तोरपा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने Police को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. Police और स्थानीय लोगों की मदद से सभी मृतकों के शव और घायलों को खूंटी सदर अस्पताल लाया गया. रात करीब 11:15 बजे इलाज के दौरान 12 वर्षीय सौरभ नायक ने भी दम तोड़ दिया. इसके साथ ही मृतकों की संख्या सात हो गई.
घायल खुशबू कुमारी का अस्पताल में इलाज जारी है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रक (जेएच 02 एजे 1377) का चालक नशे में था. वह तोरपा की ओर से काफी तेज रफ्तार और लापरवाही से कर्रा की तरफ जा रहा था. इसी दौरान सड़क किनारे जुटे लोगों को उसने कुचल दिया. हादसे के बाद चालक और खलासी मौके से फरार हो गए.
–
एसएनसी/एबीएम
Skip to content