
खूंटी, 7 सितंबर . Jharkhand के खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में आठ माह की गर्भवती 19 वर्षीय युवती की हत्या का मामला सामने आया है. Police ने हत्या के आरोप में उसके कथित प्रेमी 20 वर्षीय सागर ओड़ेया को गिरफ्तार किया है और उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी चल रही है. Police के अनुसार, पोस्टमार्टम के दौरान युवती के गर्भ से मृत शिशु भी मिला. इसके बाद Police ने मामले में दोहरे हत्याकांड के पहलू से जांच शुरू की है.
मृतका अड़की थाना क्षेत्र की रहने वाली थी और सागर ओड़ेया के साथ करीब दो वर्षों से उसके संबंध थे. Police के अनुसार, युवती के गर्भवती होने के बाद वह सागर पर उसे और होने वाले बच्चे को स्वीकार करने का दबाव बना रही थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था. Police जांच में सामने आया है कि करीब दो महीने पहले सागर ने कथित तौर पर दूसरी युवती को अपने घर में रखना शुरू किया था. इसके बाद पहली युवती और सागर के बीच तनाव बढ़ गया.
Police के मुताबिक, युवती अपने और अजन्मे बच्चे के भविष्य को लेकर सागर से लगातार बातचीत कर रही थी. वह 2 सितंबर को सागर के घर पहुंची थी. इसके बाद 4 सितंबर से उसका कोई पता नहीं चला. परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान Sunday को पंगुरा गांव के जंगल में उसका शव मिला. शव मिलने की सूचना पर डीएसपी मंगल सिंह जामुदा और मुरहू थाना प्रभारी गॉडविन केरकेट्टा Police टीम के साथ मौके पर पहुंचे.
Police ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के दौरान गर्भ में मृत शिशु मिलने की जानकारी सामने आई. मुरहू थाना Police के अनुसार, पूछताछ में सागर ओड़ेया ने युवती की हत्या की बात स्वीकार की है. Police का दावा है कि आरोपी युवती को बहाने से जंगल की ओर ले गया, जहां विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी. Police घटना के कारणों, घटनास्थल और हत्या में इस्तेमाल तरीके समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.
–
एसएनसी/पीएम
Skip to content