झारखंड के खनिज से देश चलता है, लेकिन यह जिन आदिवासियों की संपदा है, वो अब भी पिछड़े हैं: सीएम हेमंत सोरेन

बोकारो, 24 नवंबर . Jharkhand के Chief Minister हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की खनिज संपदा से पूरे देश की अर्थव्यवस्था को ताकत मिलती है, लेकिन यहां के आदिवासी समाज को अब भी शिक्षा और आर्थिक विकास के मामले में काफी पीछे रहना पड़ा है. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को शैक्षणिक, बौद्धिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा.

सीएम हेमंत सोरेन Tuesday को बोकारो के ललपनिया में आयोजित ‘लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगढ़ राजकीय महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन’ के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि Jharkhand में बड़े पैमाने पर खनिजों का खनन होता है. इसके लिए आदिवासियों की जमीन भी प्रभावित होती है. राज्य की खनिज संपदा पर यहां के लोगों की भी हिस्सेदारी होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज में बदलाव का सबसे बड़ा माध्यम है. आदिवासी परिवार अपने बच्चों को पढ़ाएं, ताकि युवा अपने समाज और राज्य के विकास में भूमिका निभा सकें. लोगों को अपने संवैधानिक और सामाजिक अधिकारों की जानकारी भी रखनी चाहिए.

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगढ़ को देश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों में विकसित किया जाएगा. यहां आदिवासी समाज की परंपरा, संस्कृति और इतिहास को सुरक्षित रखने के लिए संग्रहालय बनाया जा रहा है. इससे नई पीढ़ी अपनी पुरानी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जान सकेगी.

Chief Minister ने कहा कि राज्य Government इस स्थल के विकास के लिए लगातार काम कर रही है. यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. उन्होंने सरना धर्म कोड का भी जिक्र किया. कहा कि राज्य Government इस दिशा में प्रयास कर रही है. वर्तमान में चल रही एसआईआर प्रक्रिया और आगामी जनगणना को देखते हुए आदिवासी समाज को भी जागरूक रहने की जरूरत है.

उन्होंने अपने दिवंगत पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन और माता रूपी सोरेन की स्मृति में महोत्सव के दौरान तीन दिनों तक खिचड़ी प्रसाद वितरण की जानकारी भी दी. कार्यक्रम में मंत्री योगेंद्र प्रसाद, चमरा लिंडा, Chief Minister की पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन और उमाकांत रजक सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे. महासम्मेलन में Jharkhand के अलावा Odisha, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, Gujarat और नेपाल से भी बड़ी संख्या में प्रतिनिधि शामिल हुए.

–

एसएनसी/डीकेपी