
हजारीबाग, 22 नवंबर . Jharkhand में राहुल दुबे गैंग Police के लिए बड़ी चुनौती बन गया है. इस गैंग के अपराधियों ने पिछले तीन महीनों में राज्य के चार जिलों में गोलीबारी की 10 से अधिक घटनाएं अंजाम दी है. Sunday तड़के इसी गैंग के गुर्गों ने हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र स्थित एलएंडटी कन्वेयर बेल्ट साइट पर अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की.
इस घटना में एक सुरक्षा गार्ड को गोली लगने की बात कही गई है. घटना के बाद social media पर राहुल दुबे गैंग ने पोस्ट जारी कर हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है. जानकारी के अनुसार, Sunday सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच एलएंडटी कन्वेयर बेल्ट परिसर में आठ से दस राउंड गोलियां चलाई गईं. गैंग के social media पोस्ट में इसमें संबंधित पक्षों को चेतावनी भी दी गई है. इसमें कहा गया है कि उनकी बात नहीं मानी गई तो आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
कथित बयान में Police कार्रवाई और कुछ पुराने मामलों का भी जिक्र किया गया है. हाल के दिनों में हजारीबाग, रामगढ़, चतरा और रांची में कोयला कारोबार तथा औद्योगिक प्रतिष्ठानों से जुड़ी जगहों पर फायरिंग की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इन घटनाओं में राहुल दुबे गैंग का नाम धमकी भरे पर्चों और social media पोस्ट के जरिए सामने आता रहा है.
इससे पहले 19 नवंबर की रात हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के सरदारपुर स्थित एके इंटरनेशनल होटल के बाहर कई राउंड फायरिंग हुई थी. घटनास्थल से राहुल दुबे गैंग के नाम का पर्चा मिला था. 13 नवंबर को बरही के स्टेशन रोड स्थित इसी ग्रुप के होटल के पास भी चार से पांच राउंड गोलियां चलाई गई थीं. 29 अक्टूबर को हजारीबाग शहर के मटवारी स्थित होटल के मुख्य प्रवेश द्वार पर फायरिंग हुई थी. उस घटना के बाद social media पर गैंग के नाम से जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था.
कोयला कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों पर भी हमले हुए हैं. अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में उरीमारी कोलियरी क्षेत्र में सैनिक आउटसोर्सिंग कंपनी के गेट पर फायरिंग में सुरक्षा गार्ड विवेक कुमार ओझा घायल हुए थे. चतरा के टंडवा में एवीएस कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कार्यालय पर भी गोलीबारी हुई थी. अगस्त में सुशी इंफ्रा कंपनी के कार्यालय को भी निशाना बनाया गया था. रांची के कांके क्षेत्र में कोयला कारोबारी के आवास पर फायरिंग की घटना भी सामने आई थी.
–
एसएनसी/एएस
Skip to content