झारखंड के आदित्यपुर में कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में दो दिन में मिले दो लोगों के शव

जमशेदपुर, 14 अक्टूबर . Jharkhand के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में लगातार दो दिनों के भीतर दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है. Wednesday सुबह परिसर के तालाब में एक व्यक्ति का शव तैरता मिला. बाद में मृतक की पहचान स्थानीय निवासी किशन देव साहनी के रूप में हुई है.

इससे एक दिन पहले Tuesday को इसी परिसर के खेत से एक व्यक्ति का शव मिला था, जिसकी पहचान रथू महतो के रूप में हुई है. दोनों की मौत कैसे हुई,यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. Police ने दोनों घटनाओं में अस्वाभाविक मौत की प्राथमिकी दर्ज की है.

Police के अनुसार, Wednesday सुबह करीब छह बजे कुछ लोगों ने कृषि विज्ञान केंद्र परिसर के तालाब में शव तैरते देखा. इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी. बाद में मृतक की पहचान किशन देव साहनी के रूप में हुई. बताया गया है कि वह गम्हरिया ब्लॉक के पास किराये के मकान में रहता था. हालांकि, किशन देव साहनी की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.

इससे पहले Tuesday को इसी कृषि विज्ञान केंद्र परिसर के खेत में एक व्यक्ति का शव मिला था. उसकी पहचान रथू महतो के रूप में हुई. एक ही परिसर में लगातार दो दिनों तक शव मिलने से स्थानीय लोगों के बीच कई सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, दोनों मृतकों की पहचान हो जाने के बावजूद उनकी मौत के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है. दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध है या नहीं, यह भी अभी स्पष्ट नहीं है.

Police दोनों मामलों की जांच कर रही है. मौत की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

–

एसएनसी/डीकेपी