झारखंड: अफीम तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में अपराधी घायल, दो गिरफ्तार

हजारीबाग, 29 अगस्‍त . Jharkhand में हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में Police ने नशीले पदार्थ अफीम की खरीद-फरोख्त और हथियारबंद आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. हथिया बाबा मंदिर के समीप Saturday को हुई Police कार्रवाई के दौरान एक अपराधी Police मुठभेड़ में घायल हो गया, जबकि दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

घटनास्थल से दो देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस, खोखा और अफीम बरामद किए जाने की जानकारी दी गई है.

जानकारी के मुताबिक, Police अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि चौपारण थाना क्षेत्र के हथिया बाबा मंदिर के आसपास कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हथियार के साथ मौजूद हैं और नशीले पदार्थ अफीम की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं. सूचना के आधार पर चौपारण थाना Police ने थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित क्षेत्र में छापेमारी की.

Police के पहुंचने के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान दो लोगों को Police ने मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक व्यक्ति जंगल की ओर भागने लगा. Police के मुताबिक, भागने के दौरान उक्त व्यक्ति ने Police टीम पर फायरिंग कर दी. इसके बाद आत्मरक्षा में Police ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें भाग रहे आरोपी के पेट में गोली लग गई और वह घायल हो गया.

घायल आरोपी की पहचान अजय सिंह के रूप में की गई है. वह बिहार के गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत चापी गांव का रहने वाला बताया गया है. घायल अवस्था में उसे तत्काल बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया.

Police ने मौके से दो देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और कुछ खोखा बरामद किए हैं. इसके अलावा नशीला पदार्थ अफीम भी जब्त किया गया है. हालांकि, बरामद अफीम की कुल मात्रा को लेकर Police की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.

मामले में गिरफ्तार किए गए दो अन्य आरोपियों की पहचान भी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है. चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार ने घटना और Police कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

एएसएच/डीकेपी