झारखंडः सीएम के संज्ञान पर आदिवासी महिला से मारपीट के मामले में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

रांची, 9 अक्टूबर . Jharkhand के लातेहार में आदिवासी महिला पुनिया देवी के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में बारियातू थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास और निजी चालक चंद्रदेव ठाकुर समेत तीन Policeकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. Police ने मामले में विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी है.

Chief Minister हेमंत सोरेन के संज्ञान लेने के बाद यह कार्रवाई की गई है. महिला ने 8 अक्टूबर को लातेहार के Police अधीक्षक को आवेदन देकर थाना प्रभारी और अन्य Policeकर्मियों पर मारपीट, गाली-गलौज तथा दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे.

Police अधीक्षक कुमार गौरव ने कहा कि उन्हें महिला का आवेदन मिला है. पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी. मामला बारियातू थाना क्षेत्र का है. पुनिया देवी के अनुसार, 5 अक्टूबर को वह गांव के पास बकरी चरा रही थीं. इसी दौरान सादे कपड़ों में पहुंचे Policeकर्मियों ने उन्हें पोस्ता की खेती से जुड़ा होने का आरोप लगाते हुए कथित तौर पर गाली-गलौज की और मारपीट की.

महिला ने आरोप लगाया कि Policeकर्मी उन्हें अपने साथ ले गए और रास्ते में भी उनके साथ मारपीट की. आवेदन में महिला ने थाने में प्रताड़ित करने, जातिसूचक गालियां देने और यौन दुर्व्यवहार के आरोप भी लगाए हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घर में बेटी की शादी के लिए रखे 80 हजार रुपये ले लिए गए.

महिला के मुताबिक, उन्हें 6 अक्टूबर की रात थाने से छोड़ा गया. इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. Police के अनुसार, 5 अक्टूबर को बगनदी महुआ के पास पोस्ता की बरामदगी के लिए छापेमारी की गई थी.

इसी घटनाक्रम से जुड़े आरोपों की जांच की जा रही है. Jharkhand जनाधिकार महासभा की ओर से social media मंच ‘एक्स’ पर मामला उठाए जाने के बाद Chief Minister हेमंत सोरेन ने लातेहार Police को तत्काल जांच और उचित कार्रवाई का निर्देश दिया था.

Chief Minister ने कहा था कि ऐसी स्थिति स्वीकार्य नहीं है. मामले की जांच के लिए बालूमाथ के अनुमंडल Police पदाधिकारी और एक महिला Police पदाधिकारी के नेतृत्व में जांच दल गठित किया गया है. Police का कहना है कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

–

एसएनसी/एएसएच