झारखंडः परिसीमन के मुद्दे पर बोले अमर बाउरी- 2008 में यूपीए सरकार के फैसले के लिए माफी मांगें राहुल गांधी

रांची, 1 सितंबर . Jharkhand में परिसीमन को लेकर जारी Political बहस के बीच भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि मौजूदा विवाद के लिए कांग्रेस की पिछली नीतियां जिम्मेदार हैं. उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी से 2008 में परिसीमन को लेकर किए गए फैसले के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की.

रांची में Tuesday को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता में बाउरी ने कहा कि 2008 में तत्कालीन यूपीए Government ने जनसंख्या के आधार पर परिसीमन का प्रस्ताव रखा था. इससे Jharkhand में अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित विधानसभा सीटों की संख्या 28 से घटकर 22 होने की स्थिति बन रही थी.

उन्होंने कहा कि उस समय भाजपा ने Political विरोध से ऊपर उठकर संविधान के 84वें संशोधन का समर्थन किया था, ताकि जनजातीय समुदाय के हित प्रभावित न हों. कांग्रेस आज Jharkhand में आदिवासी सीटों की संख्या घटने की आशंका को लेकर लोगों को भ्रमित कर रही है.

बाउरी ने कहा कि कांग्रेस को पहले 2008 के अपने फैसले पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और यदि उसे लगता है कि उस समय गलती हुई थी तो जनता से माफी मांगनी चाहिए. भाजपा नेता ने कहा कि अभी परिसीमन आयोग का गठन तक नहीं हुआ है और न ही केंद्र Government की ओर से कोई प्रस्ताव सामने आया है. इसके बावजूद कांग्रेस और झामुमो इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दल बिना किसी ठोस आधार के लोगों के बीच यह संदेश दे रहे हैं कि Jharkhand में आदिवासी सीटें कम हो जाएंगी. बाउरी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस कथित प्रस्ताव का भी हवाला दिया, जिसमें मौजूदा सीटों में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की बात कही गई है.

उन्होंने कहा कि यदि Jharkhand में विधानसभा की सीटें 81 से बढ़कर 121 होती हैं तो एसटी सीटें भी 28 से बढ़कर 42 और अनुसूचित जाति (एससी) सीटें नौ से बढ़कर 14 हो सकती हैं.

उन्होंने कांग्रेस और झामुमो से सवाल किया कि वे इस 50 प्रतिशत सीट बढ़ाने के प्रस्ताव का समर्थन क्यों नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यदि सीटों की कुल संख्या बढ़ती है तो आरक्षित सीटों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी और इससे परिसीमन को लेकर मौजूदा आशंकाएं काफी हद तक दूर हो सकती हैं.

बाउरी ने कांग्रेस पर जनजातीय हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने Jharkhand गठन से लेकर जनजातीय समाज के सम्मान और प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर कई फैसले लिए हैं.

उन्होंने कहा कि 15 नवंबर 2000 को Jharkhand राज्य का गठन हुआ और केंद्र की भाजपा Government ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की. उन्होंने द्रौपदी मुर्मू के President बनने को भी जनजातीय समाज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया.

एसएनसी/डीकेपी