झारखंडः खूंटी जिला मुख्यालय में स्कूल प्राचार्य पर जानलेवा हमले के विरोध में निकाला मौन जुलूस, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

खूंटी, 23 अक्टूबर . Jharkhand के खूंटी जिला मुख्यालय स्थित आरसी मिशन स्कूल के प्राचार्य और संत मिखाइल चर्च से जुड़े पादरी फादर बेनेदिक्त बारला पर कातिलाना हमले के विरोध में Friday को बड़ी संख्या में लोगों ने मौन जुलूस निकालकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. 20 अक्टूबर की रात हुई इस घटना के बाद मसीही समुदाय और स्थानीय लोगों में नाराजगी है.

गंभीर रूप से घायल फादर बारला का रांची के पल्स अस्पताल में इलाज चल रहा है. वह Wednesday की सुबह स्कूल परिसर में खून से लथपथ हालत में पाए गए थे.

Police ने cctv फुटेज से जो साक्ष्य जुटाए हैं, उसके अनुसार चार-पांच नकाबपोश लोगों ने उनपर हमला किया था. हालांकि अब तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. इस वारदात पर विरोध जताते हुए Wednesday को सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए थे और जिला मुख्यालय के मुख्य चौराहे को करीब छह घंटे तक जाम रखा था.

Friday को इस हमले के विरोध में निकला मौन जुलूस कचहरी मैदान से शुरू हुआ. इसमें ईसाई समुदाय के लोगों के साथ ग्रामीण इलाकों से आए बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. जुलूस मेन रोड से होते हुए भगत सिंह चौक पहुंचा और वहां से लौटकर लोयोला इंटर कॉलेज के मैदान में समाप्त हुआ. यहां लोगों ने सामूहिक प्रार्थना कर फादर बारला के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

जुलूस में शामिल लोग हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे. इन पर ‘शांति, प्रेम और न्याय, यही है हमारी आवाज’ और ‘हमारा मौन विरोध नहीं, न्याय की पुकार है’ जैसे संदेश लिखे थे. प्रदर्शनकारियों ने मौन रहकर घटना के प्रति अपना विरोध जताया और मामले में न्याय की मांग की. फादर बेनेदिक्त बारला का इलाज रांची के पल्स अस्पताल में चल रहा है.

घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों और ईसाई समुदाय के बीच रोष है. लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना से शहर में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है. मौन जुलूस के जरिए उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करने और हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की.

–

एसएनसी/एएसएच