ज्योति नगर लूटकांड का खुलासा, दिल्ली पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार, दो साथी अब भी फरार

New Delhi, 7 नवंबर . दिल्ली Police ने ज्योति नगर थाने में दर्ज एक लूट के मामले में 24 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि महिला और उसके दो पुरुष साथियों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उससे 13 हजार रुपए लूट लिए थे.

गिरफ्तार महिला की पहचान अंजलि उर्फ फुला के रूप में हुई है, जो दिल्ली के गंगा विहार इलाके की रहने वाली है. Police के अनुसार, उसे 6 नवंबर को ज्योति नगर थाने के एसएचओ के नेतृत्व में जांच कर रही टीम ने लगातार प्रयासों के बाद गिरफ्तार किया.

Police के मुताबिक, यह घटना 31 अक्टूबर की है. शिकायतकर्ता कल्कादीन (42), जो अशोक नगर के रहने वाले हैं, उस दिन गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन से सदर बाजार जा रहे थे.

करीब शाम 4:15 बजे, जब वह लोनी गोल चक्कर पहुंचे, तब उनकी मुलाकात एक महिला से हुई और दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. आरोप है कि महिला उन्हें अंबेडकर कॉलेज के पास स्थित एक नर्सरी की ओर ले गई, जहां उसके दो पुरुष साथी भी पहुंच गए.

Police के अनुसार, एक आरोपी ने शिकायतकर्ता के हाथ पकड़ लिए, जबकि महिला ने उन्हें लात मारकर जमीन पर गिरा दिया. इसी दौरान दूसरे आरोपी ने कथित तौर पर उनके 13 हजार रुपए छीन लिए. इसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए.

शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर 31 अक्टूबर को ज्योति नगर थाने में First Information Report संख्या 491/2026 दर्ज की गई. मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(4) और 3(5) के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई.

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार महिला ने कथित तौर पर अपराध में अपनी भूमिका स्वीकार की और अपने दोनों साथियों के बारे में जानकारी दी.

जांच में यह भी सामने आया कि महिला पहले भी एक अन्य आपराधिक मामले में शामिल रह चुकी है. उसके खिलाफ गोकलपुरी थाने में बीएनएस की धारा 309(4), 317(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज है.

Police ने बताया कि फरार दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं. मामले की आगे की जांच की जा रही है.

–

एएमटी/डीकेपी