ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वो भी जाएगा: राहुल गांधी

New Delhi, 2 अक्टूबर . देश के कई हिस्सों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वो भी जाएगा.

राहुल गांधी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज गांधी जयंती है और आज ही हजारों नौजवान वोट चोरी के खिलाफ सड़कों पर हैं. शांतिपूर्वक, बिना हिंसा के, अपने संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल करते हुए. उनकी मांग साफ है ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें.

राहुल गांधी ने आगे लिखा कि बापू ने यही सिखाया था – सच बोलो, शांति से लड़ो और यही Government को सबसे ज्यादा डराता है, क्योंकि लाठी से भीड़ रोकी जा सकती है, सवाल नहीं. ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वो भी जाएगा.

सीजेपी के साथ ही साथ वामपंथी छात्र संगठनों और कई अन्य संगठनों ने Friday को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान Police ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

दिल्ली Police ने जंतर-मंतर इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की थी. वहीं, आम आदमी पार्टी समेत कई Political दल के नेता भी प्रदर्शन करने पहुंच रहे थे लेकिन Police ने उन्हें हटाया. कई नेताओं को Police ने हिरासत में ले लिया.

–

एएमटी/