
दरभंगा, 5 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चला रही है. विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा के अभियान पर तंज कसते हुए पूछा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को कहां छिपा रखा है?
दरभंगा में मीडिया से बातचीत के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने मजाकिया अंदाज में तंज कसा. उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए यह सब हो रहा है और वे सामने क्यों नहीं आते हैं? सवाल उनसे पूछे जा रहे हैं, लेकिन जवाब देने के लिए भाजपा सामने आ जाती है.
तेजस्वी यादव ने कहा कि अब यह बात तो किसी से छिपी नहीं है कि वोटों की चोरी हो रही है, दो चुनाव आयुक्तों ने शिकायत की. लेकिन, सवालों के जवाब नहीं दिए जा रहे हैं. भाजपा खुद अराजकता फैलाने वाली पार्टी है.
सीएम सम्राट चौधरी के एक बयान पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बिहार के लोगों के लिए विडंबना है कि 14 करोड़ लोगों की जिम्मेदारी एक ऐसे व्यक्ति को दी गई है, जो क्राइम और अपराध को अलग-अलग मानते हैं.
मधुबनी में हुई एक घटना का जिक्र करते हुए नेता विपक्ष ने कहा कि Chief Minister सम्राट चौधरी को जनहित में हर गांव, टोला-टोला, गली-गली बड़े-बड़े वैधानिक चेतावनी बोर्ड लगवा देने चाहिए, जिस पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा हो कि बिहार Police अपराधी प्रकृति हो गई है और अपनी सुरक्षा खुद करें. पहले लोग अपनी जिंदगी अपराधियों से बचाते थे. अब तो Police से जिंदगी बचानी पड़ रही है और रक्षक ही भक्षक बन चुके हैं.
उन्होंने कहा कि मधुबनी में जो घटनाएं हुई हैं, वैसी पहले कभी नहीं देखी गईं. यह बेहद चिंताजनक है कि बिहार में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं. पूरे राज्य में अपराधियों का बोलबाला हो गया है. हत्या और बलात्कार की घटनाओं के बिना एक भी दिन नहीं बीतता है. दुर्भाग्य की बात है कि अपराध पर लगाम नहीं लगाया जा रहा है. मधुबनी और दरभंगा जिलों में तो इस तरह की घटनाएं लगातार देखने को मिल रही हैं. लोग Police से तंग आ चुके हैं, क्योंकि जिनके कंधों पर जनता की सुरक्षा का भार है, उनसे जनता का विश्वास उठ गया है और कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.
–
डीकेएम/एबीएम
Skip to content