जौनपुर में एमएलसी चुनाव की तैयारी पूरी, 90 बूथों पर होगी वोटिंग : डीएम

जौनपुर, 22 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के वाराणसी खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने बताया कि 23 अक्टूबर को होने वाले इस चुनाव के लिए जनपद में कुल 90 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें 68 बूथ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए और 22 बूथ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्धारित किए गए हैं. चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं.

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि चुनाव के संबंध में पोलिंग पार्टी रवानगी कार्यक्रम Thursday को जौनपुर कलेक्ट्रेट स्थित परीक्षा गृह में संपन्न किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के तहत 90 पोलिंग पार्टियों के साथ-साथ रिजर्व पार्टियों को भी बुलाया गया है. सभी पार्टियों को चुनाव संबंधी दिशा-निर्देश और ऑर्डिनेंस दिए जा रहे हैं. इसके बाद वे अपनी टीम का गठन कर आवश्यक चुनाव सामग्री और स्टेशनरी प्राप्त करेंगी. कलेक्ट्रेट परिसर में पहले से खड़े निर्धारित वाहनों के माध्यम से सभी पार्टियां अपने-अपने बूथों के लिए रवाना होंगी.

डीएम ने बताया कि Thursday शाम चार बजे से पांच बजे के बीच सभी पोलिंग पार्टियां अपने निर्धारित बूथों पर पहुंच जाएंगी और वहीं रात्रि विश्राम करेंगी. अगले दिन यानी 23 अक्टूबर Friday सुबह आठ बजे से एमएलसी स्नातक और शिक्षक क्षेत्र के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू होगी. पूरा चुनाव India निर्वाचन आयोग के निर्देशों, गाइडलाइंस और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार संपन्न कराया जाएगा.

चुनाव को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए सभी 90 बूथों पर एक-एक माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती की गई है. इन माइक्रो ऑब्जर्वर का मुख्य कार्य यह सुनिश्चित करना होगा कि निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों का पोलिंग अधिकारियों द्वारा शत-प्रतिशत पालन किया जा रहा है. इसके साथ ही बूथ लेवल एजेंटों को भी मतदान केंद्र पर रुकने की अनुमति दी गई है. वे Friday सुबह आठ बजे अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर पूरी चुनाव प्रक्रिया को स्वयं देख सकेंगे, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी.

मतदान प्रक्रिया शाम चार बजे तक चलेगी. इसके बाद सभी अधिकारी अपने बैलेट बॉक्स और अन्य चुनाव सामग्री को लेकर जौनपुर कलेक्ट्रेट के परीक्षा गृह में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा करेंगे.

जिलाधिकारी ने बताया कि जब सभी 90 बूथों के बैलेट बॉक्स स्ट्रांग रूम में प्राप्त हो जाएंगे, तो उन्हें एक साथ जीपीएस युक्त वाहनों के माध्यम से वाराणसी में मंडी परिसर में बनाए गए मुख्य स्ट्रांग रूम के लिए रवाना किया जाएगा. प्रशासन की योजना है कि Friday रात नौ बजे से दस बजे के बीच जनपद में मतदान से संबंधित सभी कार्यों को सुरक्षित और कुशलतापूर्वक संपन्न कर लिया जाएगा.

चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं. जिलाधिकारी ने बताया कि प्रति ब्लॉक सुरक्षा के मानक तय किए गए हैं. जिन ब्लॉकों में तीन बूथ हैं, वहां के लिए अलग सुरक्षा मानक है और जहां चार बूथ हैं, वहां के लिए अलग व्यवस्था की गई है. इस संबंध में सभी Police अधिकारियों को Wednesday को ही ब्रीफिंग दे दी गई है. प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर एक इंस्पेक्टर और छह से सात constableों की तैनाती की जाएगी. इसके अलावा होमगार्ड के जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई है.

जिलाधिकारी ने बताया कि कुल छह बूथों को संवेदनशील बूथ के रूप में चिन्हित किया गया है. ये बूथ जनपद मुख्यालय से काफी दूर स्थित हैं और साथ ही चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के गृह ब्लॉक में पड़ते हैं, इसलिए इन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है. इन संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त Police बल तैनात किया गया है.

–

पीआईएम/पीएम