जो देश अपने इतिहास पर गर्व नहीं करता, उसका भविष्य भी सुनहरा नहीं हो सकता: नितिन नवीन

New Delhi, 8 अक्टूबर . भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने Thursday को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि आज की पीढ़ी परिवर्तन की वाहक है और उसकी बात सुनना आवश्यक है.

नितिन नवीन ने बताया कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में स्टार्टअप, आईटी, एआई, सेमीकंडक्टर, मेडिकल शिक्षा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में नए अवसर बने हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 2047 तक India को विकसित और विश्व गुरु बनाने के लिए युवाओं से पूर्ण समर्पण के साथ योगदान देने का आह्वान किया. कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे. इससे पहले उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की. उन्होंने प्रार्थना की कि बाबा विश्वनाथ की कृपा समस्त देशवासियों पर सदैव बनी रहे.

पूजा-अर्चना के पश्चात भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बाबा की नगरी में आकर हर भक्त और हर व्यक्ति अपने आप को नतमस्तक करता है. हम लोग बिहार से हैं और काशी आना हमारी परंपरा में है. आज और पहले भी अनेक बार बाबा का आशीर्वाद लेने काशी विश्वनाथ की इस नगरी में आने का मौका मिला है. पिछले दिनों काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का जो भव्य निर्माण और पुनर्निर्माण हुआ है, वह प्रत्येक श्रद्धालु को अच्छा लगता है. बाबा के भक्तों के लिए गंगा के तट पर बाबा का दर्शन हम सबके लिए अद्भुत होता है. इसके लिए हम Prime Minister Narendra Modi और Chief Minister योगी आदित्यनाथ को बहुत बधाई देते हैं करोड़ों सनातनियों की आस्था के केंद्र को उन्होंने बहुत ही भव्य और अलग आकृति दी है.

नवीन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता 24×7 काम करता है. उसके लिए हर दिन काम है और हर दिन चुनाव है. हम वे लोग नहीं हैं, जो केवल चुनाव के समय आते हैं. हमारे कार्यक्रम, हमारे काम और जनता के साथ हमारा संवाद पूरे साल चलता है ये (राहुल गांधी और विपक्ष) अराजकतावादी मानसिकता के लोग हैं, जिन्हें केवल समाज में विष घोलना आता है. अगर ऐसा ही था, तो केरल में भी चुनाव इसी चुनाव आयोग ने कराया था. तमिलनाडु में, जहां ये पीछे से सत्ता में पहुंचे हैं, वहां का चुनाव भी इसी चुनाव आयोग ने कराया था. अगर हिम्मत है, तो राहुल गांधी को पहले अपना इस्तीफा देना चाहिए. वे जिस प्रकार का खेल ये खेल रहे हैं, वो देश की जनता देख रही है.

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि घुसपैठियों को संरक्षण देने का काम नेता प्रतिपक्ष कर रहे हैं. जो लोग अलग-अलग जगहों से आकर India के लोगों का हक मार रहे हैं, उन्हें हक दिलाने का प्रयास किया जा रहा है. India के संसाधनों, India की संपदा और India की भूमि पर यहां के लोगों का हक है. मगर हम घुसपैठियों का हक नहीं होने देंगे. विदेशी मानसिकता से लोगों को यहां बसाने के प्रयास के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी हमेशा लड़ेगी.

युवा संवाद को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि आज की पीढ़ी परिवर्तन है, जिसे परिवार, समाज और Government चलाने वाले जनप्रतिनिधियों को भी समझना होगा. आज की नई पीढ़ी अपनी बात रखना चाहती है और हमें उन्हें सुनने की आवश्यकता है. मैं मानता हूं कि मेरी पहली जवाबदेही आप युवाओं के प्रति है. युवाओं ने 2014 में Prime Minister मोदी को इतना समर्थन दिया कि वे जनता द्वारा चुने गए पहले ऐसे Prime Minister बने, जिन्हें जनता ने पहले घोषित किया और फिर चुनकर लाल किले तक भेजा. पहले माता-पिता तय करते थे कि बच्चे को इंजीनियर या डॉक्टर बनना है, लेकिन आज की पीढ़ी खुद तय करती है और माता-पिता उनका साथ देते हैं. आज पूरे देश में हमारा प्रयास है कि भाजपा का नेतृत्व युवा साथियों से सीधा संवाद करे और समस्याओं का समाधान निकाले. हमने सब कुछ पूर्ण नहीं कर लिया है, लेकिन हम सही दिशा में जरूर हैं.

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के करीब 80 साल बाद भी हम विकसित India का सपना देख रहे हैं, क्योंकि पहले देश ने एक साथ सामूहिक स्वप्न नहीं देखा. 1880 के दशक में अमेरिका ने ‘ग्रेट अमेरिकन ड्रीम’ देखा और चीन ने भी संकल्प लिया, जिसके नतीजे आज हमारे सामने हैं. हमारे यहां केवल पांच साल की पंचवर्षीय योजनाओं की आदत थी, लेकिन Prime Minister मोदी ने नीति आयोग का गठन किया, जो अगले 50 साल की सोचता है. ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र से 2047 तक हम जरूर विकसित India बनेंगे. आज आईटी का हब हर राज्य और जिले तक पहुंचना चाहिए. यूपी में नोएडा, Lucknow और काशी भी हैं. Prime Minister मोदी ने आईटी एआई और सेमीकंडक्टर को जिस तरह बढ़ावा दिया है, उससे रोजगार के नए रास्ते खुल रहे हैं. काशी को आईटी हब बनाने के सुझाव हम Government तक ले जाएंगे. फिलहाल, युवा ऑनलाइन और ऑफलाइन चल रहे ट्रेनिंग प्लेटफॉर्म्स का भी लाभ उठा सकते हैं.

नवीन ने कहा कि 2014 से पहले स्टार्ट अप शब्द का प्रयोग बहुत कम होता था. आज India में ढाई लाख से अधिक सफल स्टार्टअप्स काम कर रहे हैं, जो जॉब क्रिएटर्स बन गए हैं. Government ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्टार्टअप्स को सपोर्ट और फंडिंग दे रही है. आने वाले समय में India का युवा जॉब मांगने वाला नहीं, जॉब देने वाला बनेगा.

आज बनारस को टेक्निकल हब बनाने की दिशा में भी काम हो रहा है. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय एआई समिट हुआ है और India जल्द ही एआई का सबसे बड़ा हब बनने जा रहा है. जिस देश को अपने इतिहास पर गर्व नहीं होता, उसका भविष्य भी सुनहरा नहीं होता. यूपी में पर्यटन बढ़ा है, क्योंकि माहौल सुधरा है. एक समय यहां माफिया की चर्चा होती थी आज एक्सप्रेसवे की बात होती है. यूपी डिफेंस सेक्टर में ब्रह्मोस मिसाइल का सेंटर बना है, जहां 40 प्रतिशत रोजगार यहीं के युवाओं को मिल रहा है. यह गर्व की बात है कि यूपी का युवा अब मिसाइल बना रहा है. लीगल स्टडीज में भी आज 4 और 5 साल के इंटीग्रेटेड कोर्सेज युवाओं को बेहतरीन कॉर्पोरेट अवसर दे रहे हैं.

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एक समय मेडिकल में एडमिशन कैसे होता था, यह सब जानते हैं. Prime Minister मोदी ने सभी कॉलेजों को ‘नीट’ के दायरे में लाकर पारदर्शिता सुनिश्चित की. पहले हर साल केवल 5,000 मेडिकल सीटें भरती थीं, आज 1.5 लाख छात्र हर साल दाखिला ले रहे हैं. हमने पेपर लीक जैसी कमियों पर तुरंत एक्शन लिया, दोषियों को सजा हुई और एक महीने में दोबारा परीक्षा कराकर 12 लाख मेधावी छात्रों का भविष्य सुरक्षित किया. नई शिक्षा नीति सिर्फ डिग्री ही नहीं, रोजगार के अवसर भी उत्पन्न करेगी.

आज India की सबसे बड़ी ताकत उसकी ‘मैन पावर’ है. स्किल इंडिया के जरिए होटल मैनेजमेंट और मास कम्युनिकेशन जैसे हर क्षेत्र में अवसर बढ़ रहे हैं. आज India इंफ्रास्ट्रक्चर पर 8 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश कर रहा है और रोज 35-40 किमी सड़कें बन रही हैं. आज नए India की तस्वीर बदल गई है. पहले हमारे Prime Minister विदेशों में पिछली कतार में खड़े होते थे, आज वे पहली पंक्ति में खड़े होते हैं. रूस-यूक्रेन युद्ध में तिरंगे की ताकत सबने देखी, जिससे सुरक्षित निकलने का रास्ता मिला.

नवीन ने कहा कि 2013 में अमेरिका में मुझसे India के घोटालों पर सवाल पूछा गया था, लेकिन पिछले 12 सालों में विपक्ष भी मोदी Government पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा पाया है. विश्व के 36 देशों ने Prime Minister मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान दिया है. 2012 में जब मैं तवांग गया था, तो India की तरफ 300 किमी कच्ची सड़कें थीं, क्योंकि तत्कालीन Government डरती थी कि पक्की सड़क से चीन अंदर न आ जाए. लेकिन 2014 के बाद आज वहां फोर लेन सड़कें और एयरबेस हैं. यह नया India है, जो दुश्मन से आंख मिलाता है. हमारे युवा साथियों को जीवन में शॉर्टकट से बचने की आवश्यकता है. जिंदगी 100 मीटर की रेस नहीं, लॉन्ग रन है. मैं हमेशा कहता हूं, “अतीत एक खजाना है, इसे संजोकर रखें. वर्तमान एक संघर्ष है, इसे जारी रखें और भविष्य एक सपना है, जिसका इंतजार करें.”

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हर राज्य के लोगों को अवसर मिलने चाहिए, लेकिन पहले हम भारतीय हैं. India के युवाओं का हक घुसपैठियों को किसी भी कीमत पर नहीं लेने दिया जाएगा. अभी लोकल बॉडी में 50 प्रतिशत आरक्षण मिला है और जल्द ही संसद-विधानसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा. आज हमारी तीन करोड़ बहनें ‘लखपति दीदी’ बनी हैं, पायलट हैं और सेना में सरहद की सुरक्षा कर रही हैं. राजनीति में भी अच्छे लोगों और महिलाओं के आने की जरूरत है.

2047 का विकसित India बनाने के लिए Prime Minister मोदी ने एक नारा दिया है. हम सब मिलकर संकल्प लें कि विकसित India के लिए ‘वी विल डू इट’ अपना India निश्चित रूप से विश्व गुरु बनेगा और गांधी- विवेकानंद जी का सपना पूरा होगा. हमारे युवा साथी जिस भी क्षेत्र में जाएं, पूरे 100 प्रतिशत कमिटमेंट के साथ काम करें. अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें, देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं और विकसित India के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें.

–

डीकेपी/