‘जो कहा, सो किया’, ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के शुभारंभ से पहले बोलीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

New Delhi, 26 अगस्त . Chief Minister रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली की भाजपा Government अपना एक और वादा पूरा करने जा रही है. Wednesday को दिल्ली की महिलाओं के लिए ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ की शुरुआत होगी. इससे पहले सीएम रेखा ने कहा कि जो कहा, सो किया.

Chief Minister रेखा गुप्ता ने Wednesday सुबह social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ‘लक्ष्मी योजना’ के उद्घाटन कार्यक्रम की जानकारी दी. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “जो कहा, सो किया. 2500 का वादा पूरा.”

सीएम रेखा गुप्ता Wednesday को तालकटोरा स्टेडियम में एक खास कार्यक्रम में ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के तहत लगभग 4,000 महिला लाभार्थियों को आधिकारिक पत्र बांटेंगी. योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं के खाते में ढाई-ढाई हजार रुपए प्रति महीने भेजे जाएंगे.

इससे पहले 23 अगस्त को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक संदेश में Chief Minister ने कहा, “दिल्ली लक्ष्मी योजना का मकसद रोजमर्रा की जिंदगी में अधिक आर्थिक मजबूती, अधिक आत्मविश्वास और अधिक स्वतंत्रता जोड़ना है. पूरी दिल्ली में महिलाओं का जबरदस्त उत्साह दिखाता है कि यह पहल उनकी उम्मीदों से कितनी गहराई से जुड़ी है. उनका भरोसा ही हमारा आशीर्वाद है और काम करने के लिए हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है.”

आंकड़ों के अनुसार, अब तक, 6.52 लाख महिलाओं ने 2,500 रुपए की मासिक आर्थिक सहायता पाने के लिए अपने अंतिम आवेदन जमा कर दिए हैं. आधिकारिक वेबसाइट पर दस्तावेजी सबूत जमा करने के अलग-अलग चरणों में महिलाओं के 9.13 लाख रजिस्ट्रेशन दर्ज किए गए हैं.

गौरतलब है कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले दिल्ली की महिलाओं के लिए हर महीने 2,500 रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की थी. 27 साल के लंबे अंतराल के बाद 2025 में दिल्ली में भाजपा की Government बनी. लगभग डेढ़ साल के बाद दिल्ली Government इस योजना का शुभारंभ कर रही है.

डीसीएच/