जॉइंट बेस एंड्रयूज पर दिखी अमेरिका-चीन कूटनीति की झलक, ट्रंप ने शी जिनपिंग का किया भव्य स्वागत

वॉशिंगटन, 24 सितंबर . चीन के President शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन Wednesday शाम स्थानीय समय के मुताबिक 6:01 बजे अपने तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे अमेर‍िका पहुंचे. अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने जॉइंट बेस एंड्रयूज पर रेड कार्पेट, तोपों की सलामी और बॉम्बर विमानों के फ्लाईपास्ट के साथ शी जिनपिंग का स्वागत किया.

चीनी President के अमेरिका पहुंचने के साथ ही उनके आधिकारिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई. इनमें व्हाइट हाउस में औपचारिक स्वागत, स्टेट डिनर और नेशनल आर्काइव्स का संयुक्त दौरा शामिल है.

शी जिनपिंग को लेकर आया एयर चाइना विमान जब मीडिया के लिए बनाए गए मंच के सामने पहुंचा तो कर्मचारियों ने करीब 100 फुट लंबा रेड कार्पेट बिछाया. रेड कार्पेट के आखिर में ट्रंप और शी जिनपिंग साथ-साथ खड़े हुए. उनके दोनों तरफ अमेरिका और चीन के झंडे लगे थे. अमेरिकी वायुसेना के बैंड ने राष्ट्रगान बजाया और इस दौरान तोपों से सलामी दी गई. इसके बाद दो बी-1 बॉम्बर विमानों ने ऊपर से उड़ान भरी.

शी जिनपिंग के काले रंग की कार में बैठने तक ट्रंप वहीं इंतजार करते रहे. इसके बाद ट्रंप अपनी लिमोजिन में बैठे, जिसे ‘द बीस्ट’ के नाम से जाना जाता है.

Thursday सुबह औपचारिक स्टेट अराइवल सेरेमनी में अमेरिकी सशस्त्र सेनाओं की सभी शाखाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले करीब 479 सैन्यकर्मी हिस्सा लेंगे.

यह कार्यक्रम व्हाइट हाउस के साउथ लॉन, स्टेट फ्लोर और रोज गार्डन तक फैला होगा. साउथ ड्राइव पर सैन्य सम्मान के लिए जवान मौजूद रहेंगे. दोनों President के पहुंचने पर अमेरिकी सेना के ट्रंपेट बजाने वाले सैनिक उनका स्वागत करेंगे.

यूएस मरीन बैंड स्टेट फ्लोर पर चीन और अमेरिका के राष्ट्रगान बजाएगा. इसके बाद ट्रंप और शी जिनपिंग के संबोधन का कार्यक्रम है. समारोह में President को दी जाने वाली सलामी, सैन्य परेड और सैन्य बैंड और ड्रिल यूनिट के कार्यक्रम भी शामिल होंगे. कार्यक्रम के आखिर में एक बी-2 स्पिरिट बॉम्बर और चार एफ-22 रैप्टर लड़ाकू विमान फ्लाईपास्ट करेंगे.

बाद में मेलानिया ट्रंप और पेंग लियुआन स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम ऑफ एशियन आर्ट जाएंगी. वहां वे ऐसी कलाकृतियां देखेंगी, जो सदियों से अमेरिका और चीन के बीच कला और संस्कृति के आदान-प्रदान को दिखाती हैं. Thursday शाम व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में स्टेट डिनर रखा गया है.

Friday को दोनों President अपनी पत्नियों के साथ पहले व्हाइट हाउस के रेड रूम में चाय पर मिलेंगे. इसके बाद वे नेशनल आर्काइव्स जाएंगे, जहां अमेरिका-चीन संबंधों के इतिहास से जुड़े दस्तावेज देखेंगे. वहीं शी जिनपिंग के लिए विदाई कार्यक्रम भी रखा गया है.

ट्रंप इससे पहले अपने पहले President कार्यकाल के दौरान अप्रैल 2017 में शी जिनपिंग की मेजबानी फ्लोरिडा स्थित अपने मार-ए-लागो एस्टेट में कर चुके हैं. उसी साल ट्रंप चीन की राजधानी बीजिंग भी गए थे. उस दौरान दोनों नेताओं ने बातचीत की थी और फॉरबिडन सिटी का दौरा भी किया था.

एवाई/