जैकी श्रॉफ ने एसपी बालासुब्रह्मण्यम की पुण्यतिथि पर उनको किया याद, कहा-हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे

Mumbai , 25 सितंबर . Bollywood एक्टर जैकी श्रॉफ ने Friday को मशहूर प्लेबैक सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया.

अपने social media अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट के जरिए दिवंगत सिंगर को श्रद्धांजलि देते हुए जैकी ने स्टूडियो में रिकॉर्डिंग करते हुए एसपी बालासुब्रमण्यम की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, “हमेशा हमारे दिलों में! 4 जून 1946 और 25 सितंबर 2020.”

बैकग्राउंड म्यूजिक के लिए जैकी ने “हम ना समझे थे” गाना चुना, जिसे एसपी बालासुब्रमण्यम ने 1993 की फिल्म ‘गर्दिश’ के लिए गाया था. इस फिल्म में जैकी श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिकाओं में थे.

एसपी बालासुब्रमण्यम, जिन्हें प्यार से एसपीबी कहा जाता था, का 25 सितंबर 2020 को 74 साल की उम्र में कोविड-19 से जुड़ी जटिलताओं के कारण निधन हो गया. उनका करियर पांच दशकों से भी ज्यादा लंबा रहा. इस दौरान उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में हजारों गाने रिकॉर्ड किए.

Bollywood में 1980 के दशक के आखिर और 1990 के दशक में हिंदी सिनेमा के साथ सिंगर का बहुत गहरा और अहम जुड़ाव रहा. उन्हें सलमान खान की फिल्मों- जैसे ‘मैंने प्यार किया’, ‘साजन’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘हम साथ-साथ हैं’ में सलमान की आवाज (प्लेबैक सिंगर) के तौर पर बड़ी पहचान मिली. उनके यादगार गानों में ‘मैंने प्यार किया’ का ‘आते जाते हंसते गाते’ और ‘दिल दीवाना’, साजन का ‘तुमसे मिलने की तमन्ना है’, हम आपके हैं कौन का ‘पहला-पहला प्यार’, मैंने प्यार किया का ‘मेरे रंग में रंगने वाली’, रोजा का ‘ये हसीन वादियां’, ‘हम बने तुम बने’ और ‘तेरे मेरे बीच में’ शामिल हैं. एक दूजे के लिए से, सागर से “सच मेरे यार है” और दिल से “ओ प्रिया प्रिया” शामिल हैं.

बता दें कि एसपीबी का योगदान पार्श्व गायन से परे था क्योंकि उन्होंने एक Actor, संगीतकार, डबिंग कलाकार, टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता और फिल्म निर्माता के रूप में भी काम किया था.

उन्होंने छह बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता और उन्हें 2001 में पद्म श्री और 2011 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था. उन्हें 2021 में मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था.

–

पीआईएम/पीएम