जेल से बाहर आए आजम खां, बोले- शिक्षा का मंदिर एक मुसलमान ने बनाया, यही मेरी सजा है

Lucknow, 18 नवंबर . Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां Wednesday शाम गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा हो गए. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई का परवाना जेल प्रशासन पहुंचा. आवश्यक दस्तावेजों की जांच और कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें जेल से बाहर जाने की अनुमति दी गई.

करीब आठ वर्षों से कानूनी लड़ाई और जेल की कार्रवाई का सामना कर रहे आजम खां की रिहाई पर सपा नेताओं और समर्थकों ने खुशी जताई. पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे सत्य की जीत बताया. जेल से बाहर आने के बाद आजम खां ने अपने अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मेरा वही कहना है, जो मैंने हमेशा कहा है. शिक्षा का मंदिर एक मुसलमान ने बनाया है, यह उसकी सजा है.” उनकी रिहाई की सूचना मिलते ही जेल के बाहर समर्थकों की भीड़ जुट गई. आजम खां ब्लैक स्कॉर्पियो से जेल परिसर से बाहर निकले तो समर्थकों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया.

इस दौरान उनसे हाथ मिलाने की होड़ लगी रही और समर्थक लगातार ‘आजम खां जिंदाबाद’ के नारे लगाते रहे. उनके बेटे अब्दुल्ला आजम भी उन्हें लेने जेल पहुंचे. आजम खां की रिहाई पर उनके बेटे अदीब आजम ने खुशी जताते हुए कहा कि यह परिवार और सभी शुभचिंतकों के लिए ईद जैसा दिन है.

उन्होंने Supreme Court और हाईकोर्ट के प्रति आभार जताते हुए कहा कि दोनों अदालतों ने अपनी संवैधानिक शक्तियों और न्यायिक अधिकारों का महत्व साबित किया है. उन्होंने कहा, “हम अपराधी नहीं हैं.” इससे पहले आजम खां के वकील मोहम्मद यासीर अब्बासी ने बताया था कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में जमानत की शर्तें तय कराने के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की गई थी. अदालत ने प्रति जमानतदार 50 हजार रुपए की जमानत राशि निर्धारित की.

आजम खां के मेडिकल इतिहास और मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए जमानतदारों के सत्यापन के दौरान रिहाई की मांग भी की गई थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया. इसके बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने पर उनकी रिहाई का रास्ता साफ हुआ.

आजम खां की रिहाई पर Samajwadi Party के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि आज सत्य की जीत हुई है. पिछले आठ वर्षों से आजम खां और उनके परिवार को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. Government ने अन्याय की सारी हदें पार कर दी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट से जमानत मिलने के अगले ही दिन Government उन्हें राहत मिलने से रोकने के लिए अदालत पहुंच गई.

उन्होंने कहा कि न्यायपालिका ने इस मामले में जो रुख अपनाया है, वह याद रखा जाएगा. जनता और न्यायालय सब देख रहे हैं और आने वाले दो-तीन महीनों में प्रदेश की जनता Government को जवाब देगी. सपा के जिला अध्यक्ष फैजल हुसैन ने भी आजम खां की रिहाई पर खुशी जताई.

उन्होंने कहा कि Samajwadi Party के नेता, कार्यकर्ता और इंसाफ पसंद लोग उनकी रिहाई से खुश हैं. संविधान में विश्वास रखने वाले लोगों की दुआओं और न्यायपालिका के फैसले से आजम खां जेल से बाहर आए हैं. गोरखपुर में पीडीए रथयात्रा के दौरान आजम खां की रिहाई पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, “सत्य की जीत हुई है. हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. उन्हें आगे भी न्याय मिलेगा.”

–

विकेटी/एमएस