‘जेलर 2’ में शिवा राजकुमार की पत्नी बनीं मेघना राज सरजा, कहा-शिवन्ना के साथ काम करना आशीर्वाद

Mumbai , 21 अक्टूबर . Actress मेघना राज सरजा तमिल फिल्म ‘जेलर 2’ में शिवा राजकुमार की पत्नी के किरदार में नजर आ रही हैं. Wednesday को Actress ने फिल्म में काम करने के अनुभव को अपने लिए आशीर्वाद बताया.

Actress ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह फिल्म के कलाकारों के साथ नजर आ रही हैं. मेघना राज सरजा ने अपनी इस पोस्ट के जरिए डॉ. शिवा राजकुमार (शिवन्ना) के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बताया. उन्होंने लिखा, “जेलर 2 – कर्नाटक कनेक्शन. मेरे लिए शिवन्ना के साथ एक किरदार निभाना वाकई एक आशीर्वाद है. वैसे अन्ना के साथ यह मेरा पहला सहयोग है. जैसे ही वह सेट पर आए, मुझे लगा कि जैसे मैं घर पर हूं. यह उनका तेज है. गीथक्का का सेट पर होना भी बहुत सुखद था.”

Actress ने आगे स्टंट डायरेक्टर चेतन मास्टर के साथ काम करने के अनुभव पर भी बात की. उन्होंने लिखा, “सबके पसंदीदा चेतन मास्टर. सबसे प्यारे, आकर्षक और बेहद समझदार स्टंट डायरेक्टर. जिन एक्शन सीन्स की खूब तारीफ हो रही है, वो सब इनकी ही मेहनत हैं.”

Actress मेघना राज सरजा ने फिल्म में कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार के किरदार के सामने उनकी पत्नी की भूमिका निभाई है. ‘जेलर 2’ के जरिए मेघना राज ने करीब एक दशक (10 साल) से अधिक समय के बाद तमिल सिनेमा में अपनी शानदार वापसी की है. उन्हें आखिरी बार 2012 में तमिल फिल्म ‘नंदा नंदिथा’ में देखा गया था.

नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जेलर 2’ में सुपरस्टार रजनीकांत मुख्य भूमिका (‘टाइगर’ मुथुवेल पांडियन) में हैं. फिल्म में रजनीकांत के अलावा, मोहनलाल, शिवा राजकुमार, विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती, विजय सेतुपति अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं.

फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है. दर्शकों का कहना है कि रजनीकांत की फिल्म ने उन्हें एक मिनट भी बोर नहीं करने दिया और वह चाहते हैं कि इस तरह की फिल्में सिनेमा में आनी चाहिए. शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने सिर्फ 6 दिनों में दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया.

–

एनएस/पीएम