
रांची, 7 सितंबर . Jharkhand के पूर्व Chief Minister और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा मामले को लेकर Chief Minister हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है. उन्होंने पूर्व Police महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता पर जांच को प्रभावित करने, मामले को गलत दिशा में ले जाने और डिजिटल साक्ष्यों को नष्ट कराने के आरोपों का हवाला देते हुए पूछा है कि Chief Minister उनके खिलाफ कार्रवाई करने से क्यों हिचक रहे हैं.
मरांडी ने Monday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आखिर ऐसी क्या वजह है कि Chief Minister हेमंत सोरेन अनुराग गुप्ता पर कार्रवाई करने से बच रहे हैं.
उन्होंने सवाल उठाया कि अनुराग गुप्ता छात्रों की ओर से लगाए गए पेपर लीक के आरोपों को गलत साबित करने पर क्यों आमादा थे और वह खुले तौर पर मीडिया के सामने आकर इन आरोपों को खारिज करने की कोशिश क्यों कर रहे थे.
भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि Jharkhand के छात्र और बेरोजगार आज इन सवालों का जवाब चाहते हैं. जिस अधिकारी की भूमिका पर ही जांच को प्रभावित करने के गंभीर सवाल खड़े हो रहे हों, उसके खिलाफ कार्रवाई किए बिना सीआईडी की जांच और उसकी निष्पक्षता पर भरोसा कैसे किया जा सकता है.
मरांडी ने Chief Minister से इस मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि अधिकारी की भूमिका की जांच होनी चाहिए और यदि आरोप साबित होते हैं तो कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए.
उन्होंने कहा कि Government को राज्य के लाखों युवा बेरोजगारों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस मामले में हिम्मत दिखानी चाहिए. इसके साथ ही बाबूलाल मरांडी ने चेतावनी दी कि यदि जांच को प्रभावित करने के आरोपों से घिरे अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी तो भविष्य में भी अधिकारियों में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का डर नहीं रहेगा.
–
एसएनसी/एसके
Skip to content