जुनूनी प्रेमी के रोल में नजर आए जहीर इकबाल, कहा- इंटेंसिटी नहीं भावनाएं दिखाना था मुश्किल

Mumbai , 1 नवंबर . Actor जहीर इकबाल साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ में ‘समर’ नाम के एक जुनूनी प्रेमी के किरदार में नजर आ रहे हैं. Actor का कहना है कि यह किरदार इंटेंसिटी दिखाने के बीरे में नहीं है बल्कि इसके पीछे की सोच, भावनाओं और उसके एक्शन के पीछे की वजहों को समझना भी जरूरी था.

जहीर इकबाल ने के साथ बातचीत में एक जुनूनी प्रेमी का किरदार निभाने की चुनौतियों के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “एक एक्टर के तौर पर हम हमेशा चाहते हैं कि दर्शकों को कुछ ऐसा दें, जो उन्हें हमसे तो ये उम्मीद न हो. एक जुनूनी प्रेमी का किरदार निभाना एक रोमांचक चुनौती थी क्योंकि इस किरदार में कई तरह की भावनाएं थीं.”

उन्होंने कहा, “यह सिर्फ इंटेंसिटी दिखाने के बारे में नहीं था बल्कि किरदार की सोच, उसकी भावनाओं और उसके एक्शन के पीछे की वजहों को समझना भी था. मैं इस किरदार को पूरी शिद्दत के साथ निभाना चाहता था और यह पक्का करना चाहता था कि सबसे मुश्किल भावनाएं भी पर्दे पर असली लगें. फिल्म रिलीज होने के बाद से किरदार को जो प्यार और सराहना मिली है, वह बहुत हौसला बढ़ाने वाली है. बहुत अच्छा लगता है जब दर्शक किसी ऐसी चीज से जुड़ते हैं, जिसके लिए आपने इतनी मेहनत की हो, खासकर जब वह किरदार आपको आपके कम्फर्ट जोन से बाहर ले जाता है.”

करण रावल द्वारा लिखित और निर्देशित ‘तू है मेरी किरण’ में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल लीड रोल में हैं. फिल्म में अंकित गुप्ता, शर्लिन सेठ, जरीना वहाब और पूर्णेंदु भट्टाचार्य सपोर्टिंग रोल में हैं.

फिल्म में जहीर इकबाल का किरदार ‘किरण’ (सोनाक्षी सिन्हा) से एकतरफा और बेहद गहरा प्यार करता है. उनका यह प्यार धीरे-धीरे एक खतरनाक जुनून और डर का रूप ले लेता है, जिसमें वे किरण पर दबाव बनाते हैं और उसे नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं. जहीर के इस किरदार और उनके अंदाज की तुलना फिल्म ‘डर’ के शाहरुख खान वाले जुनूनी किरदार से भी की जा रही है. यह रोमांटिक कॉमेडी 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है.

–

एनएस/पीएम