जीना उइका बोत्सवाना गणराज्य की उच्चायुक्त नियुक्त, जल्द संभालेंगी जिम्मेदारी

New Delhi, 8 सितंबर . India ने दक्षिण अफ्रीकी देश बोत्सवाना गणराज्य के लिए अपना अगला उच्चायुक्त नियुक्त कर लिया है. भारतीय विदेश सेवा के 2006 बैच की अधिकारी जीना उइका ये जिम्मेदारी संभालेंगी. Tuesday को विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी.

बयान के अनुसार, जीना उइका (आईएफएस: 2006) को बोत्सवाना गणराज्य में India का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है. फिलहाल वो मंत्रालय में संयुक्त सचिव पद पर हैं. उम्मीद है कि वह जल्द ही अपना कार्यभार संभाल लेंगी.

जीना उइका एक प्रतिष्ठित राजनयिक हैं. इससे पहले वह रूस के मास्को स्थित भारतीय दूतावास में मिशन की उप प्रमुख के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं. वहां उन्होंने India और रूस के बीच द्विपक्षीय संबंधों, व्यापारिक प्रदर्शनियों और सामरिक वार्ताओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. India Government के संयुक्त सचिव के तौर पर वह प्रवासन, प्रवासन नीतियों और कौशल विकास से जुड़े राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों और नीतियों के क्रियान्वयन में सक्रिय रूप से भाग लेती हैं.

India और बोत्सवाना के बीच कूटनीतिक संबंध दशकों पुराने हैं. वर्ष 1966 में बोत्सवाना की स्वतंत्रता के तुरंत बाद सहज रिश्ते स्थापित किए गए. ये संबंध आपसी मित्रता और सहयोग पर आधारित हैं. India ने 1987 में गैबोरोन (राजधानी) में उच्च आयोग खोल इसे और गहरा बनाया, जबकि बोत्सवाना ने 2006 में New Delhi में अपना दूतावास स्थापित किया. ये दोनों देशों के मजबूत होते संबंधों को दर्शाता है.

वर्षों से द्विपक्षीय व्यापार मुख्य रूप से डायमंड (हीरा) और रत्न क्षेत्र पर केंद्रित रहा है, जिसमें भारतीय कंपनियां कटिंग और पॉलिशिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. इसके अलावा फार्मास्यूटिकल्स, कृषि-प्रसंस्करण, डिजिटल शिक्षा और खनन क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ाया जा रहा है.

बोत्सवाना से नौ चीते Madhya Pradesh के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में लाए गए, जो India की महत्त्वाकांक्षी चीता पुनर्स्थापन परियोजना में एक महत्त्वपूर्ण मील का पत्थर है.

नौ चीते इसी साल 28 फरवरी 2026 को Madhya Pradesh के कूनो राष्ट्रीय उद्यान पहुंचाए गए थे. इनमें 6 मादा और 3 नर चीते शामिल थे.

केआर/