जीत हो या हार, पीएम मोदी हमेशा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हैं: मीराबाई चानू

New Delhi, 15 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi ने Thursday को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में ‘एशियन गेम्स 2026’ के भारतीय दल से मुलाकात की. भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने पीएम के निरंतर प्रोत्साहन और Government की खेल नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि Prime Minister द्वारा खिलाड़ियों का भव्य स्वागत करना और हर परिस्थिति में उनका मार्गदर्शन करना एथलीट्स के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है.

India की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता था.

मीराबाई चानू ने ‘ ’ को बताया कि एशियन गेम्स में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का Prime Minister ने भव्य स्वागत किया. उन्होंने कहा, “जीत हो या हार, Prime Minister मोदी हमेशा हर समय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हैं. एक एथलीट के लिए यह प्रोत्साहन बहुत मायने रखता है.” चानू ने अपने पदक पूरे देशवासियों को समर्पित करते हुए कहा कि भारतवासियों के प्यार और समर्थन की बदौलत ही वे देश के लिए यह सफलता हासिल कर पाई हैं.

देश के खेल ढांचे पर बात करते हुए चानू ने कहा कि अब हर प्रतियोगिता और ओलंपिक में India के पदकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. Government द्वारा खेलों को बढ़ावा दिए जाने से साई सेंटर्स में बेहतरीन प्रशिक्षण सुविधाएं मिल रही हैं, जिसका सीधा असर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर दिख रहा है. उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि महिला खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं और समान अवसर दिए जा रहे हैं, जिसके चलते महिलाएं हर खेल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक पदक ला रही हैं.

मीराबाई चानू ने युवाओं को नशीले पदार्थों (ड्रग्स) से पूरी तरह दूर रहने की सलाह देते हुए कहा, “हमको इससे बहुत दूर रहना जरूरी है. हमें अच्छी बॉडी, अच्छी लाइफ बनाने के लिए हमको इससे दूर रहना है. सिर्फ प्लेयर्स के लिए ही नहीं, सभी को इससे दूर रहना चाहिए. सबसे ज्यादा युवा पीढ़ी को इससे बहुत अच्छे तरीके से जानना बहुत जरूरी है कि हमें जिंदगी में किस चीज से दूर रहना है, और किस जीत पर फोकस करना है. मैं युवा पीढ़ी को यही कहना चाहूंगी कि वो सब गलत चीजों में ना पड़ें.”

–

आरएसजजी