
New Delhi, 26 सितंबर . एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल जीता है. President द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय महिला टीम को बधाई दी है. President ने स्क्वैश मिक्स्ड डबल्स में ब्रॉन्ज और विमेंस राइफल में सिल्वर जीतने वाली महिला टीम को भी उनकी सफलता पर बधाई दी है.
President मुर्मु ने भारतीय महिला कबड्डी टीम को बधाई देते हुए अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, “हमारी महिला कबड्डी टीम को शानदार तरीके से खिताब बचाने के लिए बधाई. एक कड़े मुकाबले वाले फाइनल में, आपने हर चुनौती का सामना किया, दबाव में डटी रहीं और India के लिए गोल्ड मेडल बरकरार रखा. यह कड़ी मेहनत से मिली जीत उस हिम्मत, धैर्य और पक्के इरादे को दिखाती है, जो चैंपियन की पहचान है.”
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. चीन के हांगझोऊ में 2023 में हुए एशियन गेम्स में भी भारतीय महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीता था.
President मुर्मु ने स्क्वैश में ब्रॉन्ज जीतने वाली टीम को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, “मैं जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार को एशियन गेम्स 2026 में मिक्स्ड डबल्स स्क्वैश में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर दिल से बधाई देती हूं. आपकी साझेदारी और लगन ने इंडियन स्क्वैश की ताकत और जज़्बे को दिखाया है.”
President ने विमेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में सिल्वर जीतने वाली भारतीय टीम को भी बधाई दी.
उन्होंने लिखा, “तिलोत्तमा सेन, विदरसा विनोद कोचलुमकल और आशी चौकसे को एशियन गेम्स 2026 में विमेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर दिल से बधाई. आपकी कामयाबी टीमवर्क और मिलकर किए गए पक्के इरादे की ताकत को दिखाती है. उम्मीद है, यह कामयाबी आपको और भी ऊंचे लक्ष्य रखने के लिए प्रेरित करेगी.”
–
पीएके
Skip to content