
छतरपुर, 26 अक्टूबर . Madhya Pradesh कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अल्प प्रवास पर छतरपुर पहुंचे, जहां खेल ग्राम में उनका जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान उन्होंने प्रदेश Government पर भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं को लेकर निशाना साधा.
जीतू पटवारी ने सागर, मुरैना, देवास, छिंदवाड़ा, बालाघाट और इंदौर में जहरीली शराब और दूषित पानी से हुई मौतों का जिक्र करते हुए राज्य Government की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. उन्होंने किसानों को खाद और बिजली की समस्या, फसलों के उचित दाम नहीं मिलने, कर्ज और किसानों की आत्महत्या जैसे मुद्दों को भी उठाया.
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “एक बार फिर साबित हो गया है कि Madhya Pradesh सामूहिक मौतों का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है. हाल ही में देवास के पास जहरीले पानी की वजह से 36 लोगों की जान चली गई. छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से 26 छोटे बच्चों की मौत हो गई. बालाघाट में 40 बच्चों के मारे जाने का रिकॉर्ड है और इन घटनाओं में कुल मिलाकर सैकड़ों बच्चों की जान गई है. हाल ही में सागर और उससे पहले मुरैना में जहरीली शराब पीने से 36 लोगों की मौतें हुईं लेकिन Government ने इससे कोई सबक नहीं लिया.”
जीतू पटवारी ने कहा, “केन बेतवा के पीड़ितों और आंदोलनकारियों से मिलने गया था. जिला जेल में बंद प्रदर्शनकारी दिव्या अहिरवार से भी मुलाकात की. इस Government में अंग्रेजों से बदतर हालात हैं. पूरे प्रदेश में आरजकता चरम पर है. Chief Minister हर तरफ फेल होते नजर आ रहे हैं. पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है.”
पटवारी ने Government के खिलाफ आंदोलन तेज करने की बात कहते हुए 1 नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन का आह्वान किया. उन्होंने ब्लॉक, मंडल और पंचायत स्तर के पदाधिकारियों के साथ महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई तथा वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित 30 हजार लोगों को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य बताया. जीतू पटवारी के इस बयान से प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होने के संकेत हैं.
–
ओपी/पीएम
Skip to content