जीतना जरूरी, लेकिन गरिमा बनाए रखना और विरोधी टीम का सम्मान करना भी अनिवार्य है: मदन लाल

New Delhi, 18 नवंबर . वर्ल्ड कप 1983 की विजेता टीम के सदस्य मदन लाल ने Pakistan के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप फाइनल में India के प्रदर्शन की तारीफ की. हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर का मानना ​​है कि मैच के बाद जश्न मनाते समय खिलाड़ियों को थोड़ा और संयम बरतना चाहिए था.

Saturday को अल अमीरात में खेले गए रोमांचक फाइनल में India ने अंतिम गेंद पर चौका जड़ते हुए Pakistan को एक विकेट से हराकर रिकॉर्ड नौवीं बार मेंस अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया. हालांकि, जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जिस तरह से Pakistanी खिलाड़ियों के सामने अपनी भावनाओं का इजहार किया, उसने फैंस और पूर्व क्रिकेटरों के बीच बहस छेड़ दी है.

मदन लाल ने ‘ ’ से ​​कहा, “एशिया कप फाइनल में Pakistan के खिलाफ भारतीय अंडर-19 खिलाड़ियों ने शानदार क्रिकेट खेला, और भारतीय क्रिकेट का भविष्य निश्चित रूप से बहुत उज्ज्वल नजर आ रहा है. हालांकि, मेरा मानना ​​है कि मैच के बाद जश्न मनाते समय उन्हें थोड़ा और संयम बरतना चाहिए था. यह कुछ ज्यादा ही हो गया. उन्हें यह समझने की जरूरत है कि एक बड़ी टीम के बर्ताव और एक छोटी टीम के बर्ताव में फर्क होता है. जीतना जरूरी है, लेकिन गरिमा बनाए रखना और विरोधी टीम का सम्मान करना भी उतना ही अनिवार्य है.”

फाइनल मुकाबला बेहद नाटकीय अंदाज में खत्म हुआ, जिसमें India के सामने जीत के लिए 338 रनों का मुश्किल लक्ष्य था, लेकिन India ने आखिरी गेंद पर चौके के साथ मैच और खिताब अपने नाम किया. एक समय ऐसा लगा कि India के लगातार विकेट गिरने की वजह से जीत हाथ से निकल जाएगी, लेकिन मनल चौहान और मोहित उल्वा ने अंत में एक अहम साझेदारी करके अपनी टीम को जीत दिलाई.

इन दोनों खिलाड़ियों ने सिर्फ 35 गेंदों में 57 रन जोड़कर India की उम्मीदों को फिर से जगा दिया. चौहान ने 32 गेंदों में 47 रन बनाए, जबकि उल्वा 26 गेंदों में 49 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए. उल्वा ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर India की जीत सुनिश्चित की.

–

आरएसजी