
Mumbai , 11 सितंबर . India की जीडीपी में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन, Prime Minister Narendra Modi के ‘सेवा संकल्प अभियान’ और गरबा में प्रवेश को लेकर चल रही बहस पर शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि विपक्ष में होने का मतलब यह नहीं है कि हर मुद्दे पर राजनीति या नकारात्मक टिप्पणी की जाए. दुबे ने ब्रिक्स को India के लिए उपयोगी मंच बताते हुए कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों से संवाद, व्यापार और सहयोग के नए अवसर पैदा होते हैं.
समाचार एजेंसी से बातचीत में आनंद दुबे ने India की 7.8 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर India को आर्थिक विकास के इंजन के रूप में देखा जा रहा है तो यह खुशी की बात है. घरेलू और चुनावी राजनीति में सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर हमला कर सकते हैं, लेकिन वैश्विक स्तर पर India की उपलब्धियों को सकारात्मक नजरिए से देखा जाना चाहिए. दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध और तनाव की स्थिति है. ऐसे माहौल में India धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और आर्थिक विकास की दिशा में काम कर रहा है. दुबे ने इसे ‘कछुए की चाल’ बताते हुए कहा कि अंततः कछुआ ही जीतता है.
ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर दुबे ने कहा कि India के लिए यह संवाद और सहयोग का महत्वपूर्ण अवसर है. इस मंच पर विभिन्न देशों के नेता आपस में बातचीत करते हैं और व्यापार, पर्यावरण, जलवायु और अन्य वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होती है. विपक्ष में होने का अर्थ यह नहीं है कि ब्रिक्स जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन की हर बात में राजनीति खोजी जाए. दुबे ने याद दिलाया कि 2012 में भी India में ब्रिक्स सम्मेलन हुआ था और कोरोना महामारी के दौरान बैठक वर्चुअल तरीके से आयोजित हुई थी. अब 2026 में India में इसका आयोजन होना देश के लिए खुशी की बात है.
रूस के President व्लादिमीर पुतिन और चीन के President शी जिनपिंग की संभावित मौजूदगी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जब बड़े देशों के नेता एक साथ बैठेंगे तो बातचीत से कुछ सकारात्मक परिणाम जरूर निकलेंगे.
कांग्रेस नेता शशि थरूर की ओर से ब्रिक्स के फायदे गिनाए जाने पर दुबे ने कहा कि शशि थरूर हों या कोई अन्य नेता, समझदारी वाली बात का स्वागत किया जाना चाहिए. ब्रिक्स पहले पांच देशों का समूह था, जो अब बढ़कर 11 देशों तक पहुंच गया है. भारत, रूस और चीन जैसे बड़े देशों के बीच संवाद और सहयोग का वैश्विक महत्व है. ऐसे मंचों से India को कुछ न कुछ हासिल होता है और देश को उसका लाभ उठाना चाहिए. इस दौरान कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की आलोचना करते हुए दुबे ने कहा कि उनकी टिप्पणियों को नकारात्मक नजरिए से देखा जाता है. उन्होंने कहा कि देश सकारात्मक ऊर्जा और समझदारी वाली बातों को पसंद करता है.
Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन से जुड़े ‘सेवा संकल्प अभियान’ पर दुबे ने कहा कि Prime Minister के रूप में मोदी के प्रति पूरे देश में सम्मान है. उन्होंने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जन्मदिन या स्मृति दिवस मनाने की अपनी जगह है, लेकिन नेताओं की वास्तविक जिम्मेदारी जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों और समस्याओं के लिए काम करना है. जनप्रतिनिधि को 24 घंटे और 365 दिन लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध रहने का प्रयास करना चाहिए. ऐसा काम होना चाहिए कि जनता स्वयं लंबे समय तक किसी नेता का जन्मदिन मनाने के लिए प्रेरित हो. लोगों के लिए लगातार काम करने से ही सम्मान हासिल होता है.
गरबा में मुस्लिमों के प्रवेश को लेकर चल रही बहस पर आनंद दुबे ने कहा कि नवरात्रि और गरबा धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन हैं. उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम में शामिल होना चाहता है तो उसका स्वागत होना चाहिए. लेकिन, किसी आयोजन में उपद्रव या हिंसा की कोशिश होने पर Police को कार्रवाई करनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि सभी समुदायों के लोगों को एक-दूसरे की संस्कृति को समझने और सम्मान देने का अवसर मिलना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी धार्मिक आयोजन में शामिल होने वालों से अनुशासन और आयोजन की परंपराओं का सम्मान अपेक्षित है.
उद्धव ठाकरे के हालिया बयान को लेकर हुए विवाद पर दुबे ने कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला जा रहा है. उन्होंने कहा कि हिंदू और सनातन परंपरा ‘सर्वधर्म संभाव’ और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की बात करती है. दुबे ने कहा कि सनातन को समझने के लिए उसके मूल विचारों और परंपराओं का सम्मान करना जरूरी है. किसी भी धार्मिक आयोजन में यदि कोई व्यक्ति अनुशासन भंग करता है या गलत व्यवहार करता है तो Police कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी.
–
Skip to content