जीडीपी के आंकड़ों ने विपक्ष की आर्थिक बदहाली वाली स्क्रिप्ट बदली : पंकज चौधरी

Lucknow, 1 सितंबर . देश की अर्थव्यवस्था को लेकर विपक्ष के लगातार सवालों के बीच वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने Tuesday को पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़ों को India की मजबूत आर्थिक विकास यात्रा का प्रमाण बताया. उन्होंने कहा कि विपक्ष India की अर्थव्यवस्था को लेकर हर मंच से मातम मनाता है, लेकिन जीडीपी के आंकड़ों ने उसकी पूरी Political स्क्रिप्ट बदल दी है.

पंकज चौधरी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश में कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की देखरेख में पहली तिमाही में देश की जीडीपी 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी है. यह आंकड़ा India की अर्थव्यवस्था की मजबूती और लगातार जारी विकास की तस्वीर पेश करता है.

उन्होंने कहा, ” विनिर्माण क्षेत्र में 9.2 प्रतिशत और सेवा क्षेत्र में 10 प्रतिशत की रफ्तार से वृद्धि हो रही है. ये आंकड़े बताते हैं कि India की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है और देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है.”

वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि India को ‘डेड इकॉनमी’ बताने वाले नेताओं को अब देश की आर्थिक तरक्की से भी परेशानी होगी. विपक्ष की राजनीति निराशा पर चलती है, जबकि Prime Minister Narendra Modi की Government विकास पर चलती है.

उन्होंने कहा कि विपक्ष आंकड़ों से नाराज हो सकता है, लेकिन देश की जनता India की बढ़ती अर्थव्यवस्था से खुश है. India की विकास यात्रा लगातार जारी है और विपक्ष चाहे जितना शोर मचा ले, जीडीपी का स्कोरबोर्ड Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India के अनवरत विकास की कहानी बता रहा है.

पंकज चौधरी ने कहा कि मजबूत जीडीपी वृद्धि न केवल अर्थव्यवस्था की गति को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि India वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में अपनी स्थिति लगातार मजबूत कर रहा है. उन्होंने कहा कि Government का फोकस विकास, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को गति देने पर है और इसके परिणाम अब आंकड़ों में भी दिखाई दे रहे हैं.

विकेटी/एसके