
jaipur, 1 सितंबर . Rajasthan में आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर Political सरगर्मियां तेज हैं. इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज First Information Report को लेकर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर जुबानी हमला बोला.
उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान में दिए गए समानता के अधिकार और दलित सम्मान के मुद्दे को उठाने पर राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से जुड़े कथित ‘शुद्धिकरण’ मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई. भाजपा और आरएसएस की सोच नाथूराम गोडसे की तरह है, जबकि कांग्रेस महात्मा गांधी की विचारधारा में विश्वास करती है. महात्मा गांधी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और समानता के पक्षधर थे.
उन्होंने Rajasthan के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के मंदिर जाने के बाद कथित शुद्धिकरण का भी उल्लेख किया. डोटासरा ने कहा कि खड़गे लंबे Political अनुभव वाले नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. यदि उनके कार्यक्रम के बाद ऐसी घटना हुई तो यह केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि देश के करोड़ों दलितों के सम्मान से जुड़ा मामला है. राहुल गांधी निडर हैं और पद के लिए नहीं, बल्कि देश के लिए राजनीति करते हैं. First Information Report से कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं है और पार्टी इसका विरोध करेगी.
उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनावों के नामांकन की अंतिम तिथि के कारण कांग्रेस पहले विरोध कार्यक्रम नहीं कर सकी, लेकिन अब पार्टी इस मुद्दे पर प्रदर्शन करेगी. उन्होंने केंद्र Government पर लोकतांत्रिक संस्थाओं और संविधान की भावना के खिलाफ काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता सर्वोपरि है और लोकतंत्र में जनता ही सत्ता का फैसला करती है.
जीडीपी ग्रोथ पर डोटासरा ने केंद्र Government के दावों पर भी सवाल उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि Government जीडीपी की गणना के तरीके में बदलाव करके विकास दर को ज्यादा दिखा रही है. यदि अर्थव्यवस्था वास्तव में मजबूत हो रही है तो रोजगार के अवसर क्यों घट रहे हैं और किसान आंदोलन क्यों कर रहे हैं? उन्होंने यूपीए Government के दौरान लागू की गई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राइट टू फूड, राइट टू एजुकेशन और मनरेगा जैसी योजनाएं पिछली यूपीए Government की देन हैं. योजनाओं का नाम बदलने से उनकी मूल भावना नहीं बदलती.
नगर निकाय चुनाव में टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस के भीतर सामने आ रही नाराजगी पर डोटासरा ने कहा कि राजनीति में हर व्यक्ति को टिकट मिलना संभव नहीं है. ऐसे में कुछ कार्यकर्ताओं और नेताओं का नाराज होना स्वाभाविक है. पार्टी नाराज लोगों से बातचीत करेगी और भविष्य में संगठन, बोर्ड-कॉरपोरेशन या अन्य जिम्मेदारियों में उचित सम्मान देने का प्रयास करेगी. Rajasthan की 309 नगर निकायों में करीब 11,500 पार्टी सिंबल दिए गए हैं, जो कांग्रेस के इतिहास में सबसे अधिक हैं. बड़ी संख्या में युवाओं और शिक्षित उम्मीदवारों को मौका दिया गया है.
डोटासरा ने भीलवाड़ा में 14 पार्टी सिंबल जमा नहीं हो पाने के मामले की जांच कराने की बात कही. उन्होंने बताया कि कांग्रेस मामले में कमेटी बनाकर वास्तविक स्थिति की जांच करेगी. यदि प्रशासन की गलती सामने आती है तो पार्टी कानूनी रास्ता अपनाएगी. उन्होंने ओसियां और मथानिया में भी भाजपा विधायक द्वारा कथित तौर पर Police सुरक्षा के बीच नामांकन प्रक्रिया में पहुंचने का आरोप लगाया. डोटासरा ने इसे लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए.
Rajasthan की भाजपा Government पर हमला बोलते हुए डोटासरा ने आरोप लगाया कि ढाई साल में अपराध बढ़ा है और राज्य में कोई बड़ा नया विकास कार्य या प्रभावी नीति दिखाई नहीं दे रही है. उन्होंने Government पर केवल घोषणाएं और भाषण देने का आरोप लगाया.
–
/एबीएम
Skip to content