
New Delhi, 1 अक्टूबर . India का सकल GST संग्रह सितंबर में सालाना आधार पर 14.7 प्रतिशत बढ़कर 2.04 करोड़ रुपए रहा है. यह जानकारी Government की ओर से Thursday को दी गई.
घरेलू गतिविधियों से सकल GST संग्रह सितंबर में सालाना आधार पर 10.1 प्रतिशत बढ़कर करीब 1.38 लाख करोड़ रुपए रहा है. वहीं, आयात पर GST संग्रह सालाना आधार पर 26 प्रतिशत बढ़कर 65,525 करोड़ रुपए था.
सितंबर में GST रिफंड में सालाना आधार पर करीब 3 प्रतिशत की गिरावट आई है और यह 27,001 करोड़ रहा है.
रिफंड को हटाकर सितंबर में शुद्ध GST संग्रह सालाना आधार पर 18.1 प्रतिशत बढ़कर 1.76 लाख करोड़ रुपए रहा है.
वित्त वर्ष 27 के पहले छह महीनों में (अप्रैल-सितंबर) तक शुद्ध GST संग्रह सालाना आधार पर 11.6 प्रतिशत बढ़कर 12.46 लाख करोड़ रुपए हो गया है. इस दौरान शुद्ध GST संग्रह सालाना आधार पर 10.4 प्रतिशत बढ़कर 10.66 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया है.
इसके अतिरिक्त, GST परिषद की बैठक 7 अक्टूबर को प्रस्तावित है.
बीते हफ्ते वित्त मंत्रालय के सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में बैठक में बड़े स्तर पर GST दरों बदलाव की संभावना नहीं है. परिषद का फोकस दरों के बजाय ‘प्रक्रियागत सुधारों’ और हाल में किए गए दरों के युक्तिकरण के क्रियान्वयन पर रह सकता है.
आने वाली बैठक में परिषद के पिछले एक साल के दौरान GST दरों में किए गए बदलावों के क्रियान्वयन की समीक्षा करने की उम्मीद है. इसमें दरों में व्यापक कटौती करने के बजाय क्रियान्वयन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और दरों के युक्तिकरण के प्रभाव का आकलन करने पर ध्यान दिया जा सकता है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहले ही संकेत दे चुकी हैं कि 7 अक्टूबर की बैठक में ‘GST 2.0’ के तहत प्रक्रियागत सुधारों पर ध्यान दिया जाएगा. इनमें ई-इनवॉयसिंग और इनपुट टैक्स क्रेडिट से जुड़े नियम शामिल हैं.
–
एबीएस
Skip to content