
Mumbai , 4 अक्टूबर . नेशनल अवॉर्ड विजेता Actress अंजलि पाटिल की फिल्म ‘सेल्वी’ ने बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर के बाद अब 50वें साओ पाउलो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जगह बनाई है. फिल्म यहां न्यू फिल्ममेकर्स कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेगी. यह ‘सेल्वी’ का दूसरा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल सेलेक्शन है.
अंजलि पाटिल ने फिल्म को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा, ”साओ पाउलो फिल्म फेस्टिवल के 50 साल पूरे होने के मौके पर फिल्म का हिस्सा बनना वाकई खास है. यह दक्षिण अमेरिका के सबसे चर्चित और बड़े फिल्म फेस्टिवल्स में से एक है और इसके गोल्डन जुबली एडिशन में ‘सेल्वी’ का चुना जाना पूरी टीम के लिए गर्व की बात है.”
अंजलि ने कहा, ”ब्राजील मेरे लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि वहां के फिल्ममेकर वाल्टर सेल्स की फिल्मों से मेरा पुराना जुड़ाव रहा है. उनकी खास तौर पर ‘द मोटरसाइकिल डायरीज’ और ‘आई एम स्टिल हियर’ जैसी फिल्मों ने एनएसडी के दिनों से मेरी सोच और फिल्म देखने के नजरिए पर काफी असर डाला है. मैंने सेल्स को बताया है कि मेरी फिल्म साओ पाउलो फिल्म फेस्टिवल में पहुंच रही है. अगर वह वहां ‘सेल्वी’ देख पाएं तो यह मेरे लिए सम्मान की बात होगी.”
अंजलि ने कहा, ”मशहूर फिल्ममेकर एस.एस. राजामौली भी साओ पाउलो फिल्म फेस्टिवल में मौजूद रहेंगे और इस दौरान ‘सेल्वी’ देखेंगे.
उन्होंने कहा, ”बुसान और साओ पाउलो फिल्म फेस्टिवल की तारीखों में आपसी टकराव के कारण फिल्म की टीम का कोई सदस्य साओ पाउलो में ‘सेल्वी’ को रिप्रजेंट नहीं कर पाएगा. ऐसे में अगर एस.एस. राजामौली फिल्म देख पाते हैं तो यह टीम के लिए बेहद खास होगा. ‘सेल्वी’ का बुसान से साओ पाउलो तक पहुंचना पूरी टीम के लिए एक खास सफर है.”
फिल्म में अंजलि पाटिल सेल्वी एक मिडिल क्लास परिवार की लड़की ‘सेल्वी’ के किरदार में है. फिल्म में सेल्वी की नौकरी में आने वाली मुश्किलों को दिखाया गया है. उसके काम में कभी 12 घंटे तो कभी इससे बहुत लंबी शिफ्ट चलती हैं. ऐसे में उसके पास न आराम के लिए वक्त बचता है, न अपनी मर्जी से जीने की आजादी होती है. फिल्म धीरे-धीरे एक रहस्यमयी मोड़ लेती है.
फिल्म का निर्देशन शेलैश रत्नाकुमार ने किया है.
–
पीके/
Skip to content