
Lucknow, 2 सितंबर . हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड मामले में भाजपा नेता संजीव बालियान ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने Wednesday को समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि जिस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है. इससे पूरा पश्चिम उत्तर प्रदेश दुखी है.
Haryana से आए अपराधियों ने जिस प्रकार से एक युवा कलाकार की हत्या की, इससे सभी दुखी हैं. Police ने इस मामले में कार्रवाई की है और आगे की कार्रवाई होने की हम सभी को प्रतीक्षा है. उन्होंने कहा कि Haryana और हमारी परंपरा भाषा एक है, लेकिन जिस प्रकार का माहौल Haryana में है, उससे Haryana के कलाकार भी दुखी हैं.
उन्होंने कहा कि इस घटना में जनता के दबाव पर कार्रवाई मुमकिन हो पाई है. हम भी जनता की भांति ही प्रशासन पर दबाव बनाकर रखेंगे और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे.
बता दें कि अंकित बालियान एक हरियाणवी कलाकार और सिंगर थे, जिनकी 29 अगस्त को उत्तर प्रदेश के शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना में Police ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए Monday को हत्याकांड में शामिल दो मुख्य शूटकों को मुठभेड़ में मार गिराया.
अंकित बालियान की हत्या तब हुई, जब वह शामली कोतवाली थाना क्षेत्र के नाला पटरी इलाके में स्थित एक फिटनेस जिम से बाहर निकल रहे थे. उसी समय Haryana से आए चार हथियारबंद अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी. इसके बाद मृतक के पिता की तहरीर पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और Monday को यूपी Police ने हत्याकांड में शामिल दो मुख्य शूटकों को मुठभेड़ में मार गिराया.
इसी के साथ Police की ओर से इस मामले से संबंधित आगे की जांच, कार्रवाई और अन्य अपराधियों की तलाश जारी है.
–
डीके/डीकेपी
Skip to content