
New Delhi, 14 सितंबर . सीपीआईएम के पूर्व सांसद हन्नान मोल्लाह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि आरएसएस का स्टैंडर्ड कंप्लेन है कि मुसलमान जहां रहता है, वहीं आतंकवादी है, चाहे वो स्कूल हो, मस्जिद हो या व्यापार. उन्होंने दावा किया कि Pakistan के लिए जासूसी करने वाले 30-40 लोगों में 99 फीसदी हिंदू हैं और देश का पैसा लूटकर विदेश भागने वाले 50 लोगों में एक भी मुसलमान नहीं है.
सीपीआईएम के पूर्व सांसद हन्नान मोल्लाह ने कहा, “यह तो आरएसएस और भाजपा का स्टैंडर्ड कंप्लेन है. मुस्लिम जहां रहते हैं, स्कूल, मस्जिद, शादी और व्यापार, वो जहां रहते हैं, आतंकवादी हैं. इसके अलावा आरएसएस सोच नहीं सकती. एक सौ साल पहले आरएसएस बना था और ऐलान किया गया था कि India के हिंदू के तीन दुश्मन हैं, उसमें नंबर वन मुसलमान है.
सीपीआईएम सांसद ने कहा, “वो इससे पीछे नहीं हटी, सौ साल से यही काम कर रही है. जहां भी मौका मिलेगा, मुसलमान है तो उग्रवादी है. आज तक Pakistan के लिए हमारे देश की अंदरूनी खबर भेजने वाले, जासूसी करने वाले जो 30-40 लोग पकड़े गए हैं, उनमें 99 फीसदी हिंदू हैं, एक भी मुसलमान नहीं है. हिंदुस्तान को लूट कर 50 लोग देश छोड़कर भाग गए, करोड़ों रुपये लेकर भागे, उनमें भी एक भी मुसलमान नहीं है, वो सभी Gujaratी और हिंदू हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “ये चीजें आपकी आंखों के सामने हैं, पर आप इतने बर्बर हैं कि आप आंख मूंद कर रखेंगे जो देखना नहीं चाहते. जिसे देखना नहीं है, उसे जबरदस्ती नहीं दिखाया जा सकता. यह एक मानसिक बीमारी है और आप इस मानसिक बीमारी के शिकार हैं.”
हन्नान मोल्लाह ने कहा कि Pakistan के मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार करना तो चलता रहता है; भारत-Pakistan के संबंधों में हॉट एंड कोल्ड कोई नई बात नहीं है.
India और अफगानिस्तान के मैच में वंदे मातरम गाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि खड़ा तो रहना ही है, जैसा कि कोर्ट ने भी बोला था कि जब इसे राष्ट्रीय सम्मान के प्रतीक के रूप में स्वीकार किया गया है तो जब इसे बजाया जाए तो खड़ा होना है, लेकिन उसी भाषा में गाना अनिवार्य नहीं है, यह कोर्ट ने भी बता दिया है. तो लोग तो इसकी इज्जत करेंगे, कोई बेइज्जत क्यों करेगा? हमारा झंडा, हमारा गाना, ये तो अच्छी बात है.
–
डीएससी
Skip to content