जावेद अख्तर के ‘हर भारतीय के खून में राम’ वाले बयान का संतों और नेताओं ने किया समर्थन, बोले-‘राम देश की आस्था के प्रतीक’

Mumbai , 18 नवंबर . मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर के भगवान राम को लेकर दिए गए बयान पर अब अलग-अलग Political दलों के नेताओं और संतों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. जावेद ने कहा था कि भगवान राम सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि आदर्श, नैतिकता और जीवन जीने का तरीका हैं. उन्होंने अपने बयान में कहा था कि धर्म कोई भी हो, राम हर भारतीय के खून में हैं. अब अयोध्या के संत सीताराम दास, भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, शिवसेना नेता शायना एनसी और Samajwadi Party के सांसद अवधेश प्रसाद ने उनके बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

अयोध्या में संत सीताराम दास ने जावेद अख्तर के बयान का समर्थन करते हुए कहा, ”भगवान राम का नाम दो अक्षरों का है लेकिन उनकी महिमा अनंत है. सनातन धर्म सभी धर्मों का पिता है. समय के साथ बदलाव के कारण अलग-अलग पंथ बने और आने वाले समय में भी नए पंथ बन सकते हैं. सनातन धर्म का महत्व सभी के लिए है.”

Jharkhand के रांची में भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने भी जावेद अख्तर की बात का समर्थन किया. उन्होंने कहा, ”भगवान राम देश की आस्था के प्रतीक हैं और उनका हर व्यक्ति के जीवन से जुड़ाव है. जावेद अख्तर की बात को समझने की जरूरत है. देश में रहने वाले कई मुस्लिम परिवारों के पूर्वज हिंदू थे और मुगल शासन के दौरान मजबूरी में उनका धर्मांतरण हुआ था. इस्लाम से राम का इतिहास पुराना है और भगवान राम हर भारतीय के मन में बसे हैं.”

Mumbai में शिवसेना नेता शायना एनसी ने भी जावेद अख्तर की तारीफ की. उन्होंने कहा, ”जावेद ने ऐसी बात कहने की हिम्मत दिखाई है. India में रहते हुए भगवान राम को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं है, बल्कि जीवन जीने का तरीका भी सिखाती है. इससे बड़ों का सम्मान करना, सच के लिए लड़ना और अपने वादे पूरे करना जैसी सीख मिलती है.”

वहीं, अयोध्या में Samajwadi Party के सांसद अवधेश प्रसाद ने भी जावेद अख्तर की बात को सही बताया. हालांकि, उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर किसी को टिप्पणी करने से बचना चाहिए और सभी धर्मों का सम्मान किया जाना चाहिए.

दरअसल, जावेद अख्तर ने Tuesday को Mumbai में इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी (आईपीआरएस) की म्यूजिक क्रिएटर रिपोर्ट लॉन्च के मौके पर मीडिया से बातचीत की थी. इस दौरान उनसे नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सवाल किया गया. उन्होंने कहा, ”अभी तक मैंने फिल्म नहीं देखी है लेकिन मैं इसे जरूर देखना चाहूंगा. मेरी बेटी जोया अख्तर फिल्म देख चुकी हैं और उन्होंने इसकी तारीफ की है. वह किसी चीज की तारीफ बहुत कम करती हैं. उसने तो कभी अपने पिता के काम की भी इतनी तारीफ नहीं की.”

इसी बातचीत में जावेद से फिल्म ‘स्वदेश’ के उनके लिखे गाने ‘पल-पल है भारी’ की एक लाइन ‘मन से रावण जो निकाले, राम उसके मन में हैं’ को लेकर भी सवाल किया गया. इस पर उन्होंने कहा, ”राम सिर्फ एक व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि एक आदर्श, नैतिकता और जीवन जीने का तरीका हैं. राम का महत्व किसी एक धर्म तक सीमित नहीं है. उनका सार हर भारतीय की रगों में बसा है, चाहे वह किसी भी धर्म को मानता हो. हो सकता है कि मेरी इस बात से कुछ लोग नाराज हों लेकिन राम का महत्व इससे कहीं बड़ा है.”

जावेद अख्तर के इस बयान पर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने नाराजगी जताई थी. उन्होंने जावेद को नास्तिक बताते हुए सवाल उठाया कि अगर वह किसी धर्म या भगवान में विश्वास नहीं करते, तो अब भगवान राम के प्रति इस तरह की बातें क्यों कर रहे हैं. उनके बयान Bollywood में गाने बेचने और कारोबारी फायदे के लिए है. उनको अपना नाम बदलकर रामपाल रख लेना चाहिए.

–

पीके/पीएम