
जालंधर, 13 नवंबर . पंजाब में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर Friday को Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने जालंधर में एक सभा को संबोधित किया. उन्होंने इस दौरान जहां पंजाब की आम आदमी पार्टी Government पर जोरदार हमला बोला, वहीं लोगों को भरोसा दिलाया कि यहां भाजपा की Government बनेगी तो पंजाब को नंबर-1 बनाएंगे, क्योंकि कमल का फूल विकास की गारंटी है. पंजाब में कमल के फूल को मजबूत करना है.
सीएम सैनी ने कहा कि पंजाब में वर्ष 2022 में बदलाव का नारा दिया गया, लेकिन बदले तो सिर्फ चौकों पर लगे हुए होर्डिंग. आज पंजाब का हर वर्ग दुखी है. पंजाब की सबसे बड़ी त्रासदी बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ता अपराध है. आज पंजाब को ऐसा नेतृत्व चाहिए जो जनता की बात सुने, समय पर निर्णय ले और अपने काम का हिसाब दे.
उन्होंने आप की Government से सवाल पूछा कि Government बताए कि उसके वादों का जमीन पर कितना असर हुआ. आम आदमी पार्टी की Government ने पंजाब को काम से अधिक प्रचार और परिणाम से अधिक विज्ञापन दिए. पंजाब के व्यापारी, उद्योगपति और आम नागरिक आज डर के साथ जीने को मजबूर हैं. झाड़ू ने सफाई तो नहीं की, लेकिन पंजाब का खजाना जरूर साफ कर दिया.
सीएम ने आगे कहा कि पंजाब का युवा नशे के दलदल में फंसता जा रहा है. Government के पास नशे के खिलाफ कोई नीति नहीं है. भाजपा की Government बनेगी तो नशे बेचने वाले यहां नहीं रहेंगे, भले ही उन्हें Pakistan जाना पड़े. पंजाब में रहना है तो उन्हें यहां पर नशे का कारोबार छोड़ना पड़ेगा.
जनसभा में आई भीड़ को लेकर सीएम ने कहा कि यह बदलाव का संकेत है. कांग्रेस की Governmentों ने झूठ बोलकर पूर्व में सत्ता हासिल की, लेकिन नशे को रोक नहीं पाई. इसके बाद, आम आदमी पार्टी की Government झूठे वादे करके सत्ता में आई. छह माह के भीतर नशे को खत्म करने का वादा किया गया. 25 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा भी हुआ. लेकिन, पंजाब की जनता जानती है कि Government अपने वादों को पूरा करने में सफल नहीं हुई. यह Government भ्रष्टाचार में शामिल है.
दूसरी तरफ, Haryana का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि पिछले लगभग 12 वर्षों में 2 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी गईं. पिछले 12 सालों में डबल इंजन Government ने जो रफ्तार पकड़ी, उसने Haryana को विकास के लगभग हर पैमाने पर देश की अगली कतार में खड़ा किया. Haryana में 270 संकल्पों में से 70 संकल्प हमारी Government ने दो साल में पूरे कर दिए. इसीलिए, पंजाब को विकास के पथ पर लाने के लिए यहां भी भाजपा की Government बेहद जरूरी है.
–
डीकेएम/एबीएम
Skip to content