
New Delhi, 26 अक्टूबर . जामिया मिलिया इस्लामिया मामले में अपने खिलाफ दर्ज First Information Report को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने विश्वविद्यालय प्रशासन की आलोचना की. उन्होंने छात्रों के विरोध प्रदर्शन, प्रशासन की कार्यशैली और परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए. इसके अलावा, मसूद ने Lucknow में गठबंधन को लेकर लगाए गए पोस्टरों और Prime Minister पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की विवादित टिप्पणी के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी.
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अपने खिलाफ दर्ज First Information Report पर से बात करते हुए कहा कि छात्र विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है.
उन्होंने प्रॉक्टर और रजिस्ट्रार की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी की नियुक्ति गैरकानूनी है और उनके खिलाफ कई First Information Report दर्ज हैं.
मसूद ने परिसर में कश्मीर को लेकर लिखे गए नारों के मामले में भी प्रशासन पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि आईटीबीपी की फर्जी वर्दी पहनकर एक व्यक्ति को पकड़ा गया था. छात्रों ने उस व्यक्ति को पकड़ा, क्योंकि प्रशासन की ओर से उचित निगरानी नहीं की जा रही थी. परिसर में cctv कैमरे लगे होने के बावजूद फुटेज सार्वजनिक क्यों नहीं की जा रही है?
कांग्रेस सांसद ने प्रॉक्टर मेहताब रिजवी की नियुक्ति पर भी विवादित टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि जब छात्र भूख हड़ताल पर बैठे थे, तब प्रशासन को उनकी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए था.
जामिया परिसर में प्रवेश के लिए दीवार फांदने के सवाल पर मसूद ने कहा कि रास्ते बंद कर दिए गए थे, इसलिए लोगों के सामने अंदर जाने का दूसरा विकल्प नहीं था. चारों तरफ से रास्ते बंद करने की जरूरत क्यों पड़ी और लोगों को अपने बच्चों से मिलने से क्यों रोका गया?
Lucknow में गठबंधन को लेकर लगाए गए पोस्टरों पर प्रतिक्रिया देते हुए मसूद ने कहा कि इनसे भाजपा का डर साफ दिखाई देता है. पोस्टर और होर्डिंग किसने लगवाए और उनके लिए पैसे किसने दिए, इसके बारे में पता करना चाहिए. गठबंधन मजबूत है और इस तरह के पोस्टरों से उसमें दरार नहीं पड़ेगी. सीटों के बंटवारे पर फैसला हो जाएगा.
Prime Minister मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की विवादित टिप्पणी का समर्थन करते हुए मसूद ने कहा कि खड़गे ने सही जवाब दिया है और आगे भी इसी तरह जवाब देते रहेंगे. उन्होंने Government पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि First Information Report दर्ज होने से वे डरने वाले नहीं हैं.
मसूद ने कहा कि छात्रों के मुद्दे को गंभीरता से लिया जाना चाहिए. अगर हम कैंपस के अंदर चले गए, तो आपने हमारे खिलाफ First Information Report दर्ज कर दी? क्या आपको लगता है कि हम आपकी First Information Report से डर जाएंगे?
–
एबीएम
Skip to content