
मोहाली, 23 अक्टूबर . जापान की 18 सदस्यीय पुरुष फील्ड हॉकी टीम 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर और मोहाली में होने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मोहाली पहुंची.
जापान की हॉकी टीम का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया. खेल विभाग के अधिकारियों ने भांगड़ा, पारंपरिक मालाओं और पंजाबी मेहमाननवाजी के साथ खिलाड़ियों का शानदार स्वागत किया. खिलाड़ी अपने शानदार स्वागत से खुश थे. उन्होंने मेजबानों को धन्यवाद दिया और हॉकी के महान खिलाड़ियों की धरती पंजाब में खेलने को लेकर उत्साह दिखाया.
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए India आई जापान की हॉकी टीम में यामाडा शोटा, तनाका सेरेन, वतनबे जुन, मात्सुमोतो काजुमासा, नागाई युमा, यामाशिता मनाबू, फुजीशिमा रायकी (कप्तान), नागायोशी केन, सैतो हिरो, काशिवागी रेन, तनाका त्सुबासा, ऊका रयोमा, कवामुरा युसुके, कुरोदा किशो (गोलकीपर), यामानाका मोटोया, ओचियाई हारुकी, कितागावा ताकुमी (गोलकीपर) और फुकुदा केंटारो शामिल हैं.
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पहली बार पंजाब में हो रही है. पंजाब की धरती पहली बार किसी इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट की गवाह बन रही है. इसके लिए पंजाब के Chief Minister भगवंत सिंह मान ने अपनी तरफ से काफी प्रयास किया है.
पंजाब Government ने हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को एक इंटरनेशनल स्पोर्टिंग इवेंट के हिसाब से वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं, सुरक्षा और मेहमाननवाजी का भरोसा दिया है. चैंपियनशिप के दौरान टीमों के आराम से रहने, प्रैक्टिस सेशन और यात्रा के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं.
जापान और मेजबान India के अलावा, दक्षिण कोरिया, चीन, मलेशिया और बांग्लादेश की टीमें भी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं. इस वजह से हॉकी के इस टूर्नामेंट के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.
टूर्नामेंट 27 अक्टूबर को जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में शुरू होगा. फाइनल 5 नवंबर को मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा.
–
पीएके
Skip to content