जापान: पीएम ताकाइची ने पार्टी नेतृत्व में किया बदलाव, अधिकांश पुराने चेहरों को रखा बरकरार

टोक्यो, 16 सितंबर . जापान की Prime Minister सनाए ताकाइची ने Wednesday को सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के शीर्ष नेतृत्व में पहला बदलाव किया. उन्होंने पार्टी के अधिकांश प्रमुख पदाधिकारियों को बरकरार रखा. यह फेरबदल ऐसे समय हुआ है जब वर्ष के अंत तक Government के सामने कई महत्वपूर्ण विधायी मुद्दे हैं.

क्योडो न्यूज एजेंसी ने बताया कि ताकाइची ने पूर्व Prime Minister तारो आसो को एलडीपी के उपाध्यक्ष पद पर बनाए रखा है. आसो पार्टी के भीतर बचे एकमात्र प्रमुख गुट का नेतृत्व करते हैं और पिछले वर्ष अक्टूबर में हुए पार्टी नेतृत्व चुनाव में ताकाइची की जीत में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी. आसो के रिश्तेदार शुनिची सुजुकी को भी महासचिव पद पर बरकरार रखा गया है.

नई टीम की घोषणा के बाद टोक्यो में पत्रकारों से बातचीत में ताकाइची ने कहा कि पार्टी देश के सामने मौजूद कठिन परिस्थितियों से निपटने के लिए काम करेगी. उन्होंने कहा कि नए पदाधिकारियों की नियुक्ति का उद्देश्य ऐसी कार्यान्वयन व्यवस्था तैयार करना है, जिसके तहत Government और एलडीपी पूरी ताकत से काम कर सकें.

काजियामा के पहले संभाले जा रहे डाइट मामलों के प्रमुख पद की जिम्मेदारी प्रतिनिधि सभा के सदस्य हिदेकी मुराई को दी गई है. मुराई इससे पहले पूर्व Prime Minister फुमियो किशिदा के कार्यकाल में उप मुख्य कैबिनेट सचिव रह चुके हैं.

संसद में Government की ओर से विपक्ष के साथ बातचीत की जिम्मेदारी संभालने वाले इस महत्वपूर्ण पद पर ऐसे नेता की नियुक्ति हुई है, जिसे अब तक कैबिनेट में काम करने का अनुभव नहीं है. हालांकि, मुराई ने महत्वपूर्ण विधेयकों को लेकर विपक्षी दलों के साथ बातचीत में अहम भूमिका निभाई है.

पार्टी के चुनाव रणनीति प्रमुख यासुतोशी निशिमुरा और कार्यकारी कार्यवाहक महासचिव कोइची हागिउदा को भी उनके पदों पर बनाए रखा गया है. दोनों नेताओं का नाम वर्ष 2023 के अंत में सामने आए चर्चित Political स्लश फंड घोटाले में आया था. इस घोटाले ने एलडीपी की छवि को बड़ा नुकसान पहुंचाया था.

एलडीपी के उच्च सदन नेतृत्व में किया गया बदलाव पार्टी के भीतर विवाद का कारण बन सकता है. सत्तारूढ़ गठबंधन को हाउस ऑफ काउंसिलर्स में बहुमत हासिल नहीं है.

एलडीपी के शीर्ष नेतृत्व में यह फेरबदल Thursday को होने वाले ताकाइची मंत्रिमंडल के पुनर्गठन से ठीक पहले हुआ है. सत्तारूढ़ एलडीपी और जापान इनोवेशन पार्टी (जेआईपी) का गठबंधन अक्टूबर की शुरुआत में शुरू होने वाले संभावित असाधारण डाइट सत्र की तैयारी कर रहा है.

इस सत्र में खाद्य उत्पादों पर उपभोग कर को मौजूदा 8 प्रतिशत से घटाकर दो वर्षों के लिए 1 प्रतिशत करने के प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है. यह कटौती अप्रैल से लागू किए जाने का प्रस्ताव है.

इसके अलावा Political सुधार विधेयक भी संसद के एजेंडे में रहने की संभावना है. इस विधेयक में डाइट की सीटों की संख्या कम करने का प्रस्ताव है. पिछले सत्र में इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने बहिष्कार किया था.

ताकाइची ने 4 अक्टूबर 2025 को एलडीपी अध्यक्ष पद का चुनाव जीता था और उसी महीने के अंत में वह जापान की पहली महिला Prime Minister बनी थीं.

कैबिनेट में होने वाले फेरबदल में भी उनके कई प्रमुख मंत्रियों को बरकरार रखे जाने की संभावना है. इनमें रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी और विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी के नाम शामिल हैं.

केआर/