
New Delhi, 16 नवंबर . ऑस्ट्रेलिया की स्वतंत्र सांसद हेलेन हेन्स को करीब चार सप्ताह तक अस्पताल में इलाज कराने के बाद Monday को छुट्टी दे दी गई. इलाज के दौरान उनके दोनों पैर काटने पड़े थे. इस घटना ने ऑस्ट्रेलिया में जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा और सार्वजनिक जीवन में बढ़ती हिंसा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.
अक्टूबर में उनके निर्वाचन क्षेत्र के कार्यालय के बाहर एक सनकी वाहन चालक ने उन्हें बार-बार कुचला था जिससे उनकी दोनों टांगें काटनी पड़ी थीं. अब वह मेलबर्न में ही रहकर पुनर्वास की प्रक्रिया से गुजरेंगी.
65 वर्षीय हेन्स ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अपने पहले सार्वजनिक बयान में डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और देश-विदेश से शुभकामनाएं भेजने वाले लोगों के प्रति आभार जताया. इंस्टा पोस्ट में भी उनका बयान साझा किया गया. इसमें उन्होंने कहा, “यह बेहद सकारात्मक क्षण है और अस्पताल में जिस तरह विशेषज्ञों ने मेरा साथ दिया, इसके लिए आभारी हूं.”
हेन्स ने कहा, “निर्वाचन क्षेत्र इंडी, पूरे ऑस्ट्रेलिया और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से हजारों लोगों ने उन्हें संदेश भेजे हैं. इन संदेशों से मुझे मुश्किल समय में हिम्मत मिल रही है और अब मेरा पूरा ध्यान स्वस्थ होने के अगले चरण पर केंद्रित है.”
ऑस्ट्रेलिया के Prime Minister एंथनी अल्बनीज ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने कहा, “Government हेन्स, उनके परिवार, समुदाय और उनके कार्यालय के कर्मचारियों को पुनर्वास के दौरान सहयोग देती रहेगी.”
इस बीच, हेन्स ने बच्चों के कल्याण के लिए चलाए गए सेव द चिल्ड्रन चैरिटी अभियान में लोगों के योगदान पर भी आभार जताया. हमले के बाद उनके पति फिल हेन्स ने लोगों से फूल भेजने के बजाय इस संस्था को दान देने की अपील की थी. Monday दोपहर तक इस अभियान के तहत 14.6 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर से अधिक की राशि जुटाई जा चुकी थी.
हेन्स ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलियाई लोगों की उदारता से अभिभूत हैं और उचित समय पर इस राशि के इस्तेमाल के जरिए बच्चों के जीवन में सुधार लाने के लिए संस्था के साथ काम करना चाहेंगी.
विक्टोरिया राज्य के इंडी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली हेन्स 19 अक्टूबर को वंगारट्टा स्थित अपने चुनावी कार्यालय के बाहर अपनी कार के पास खड़ी थीं. Police के अनुसार, एक वाहन ने यू-टर्न लेने के बाद उन्हें बार-बार टक्कर मारी. गंभीर रूप से घायल हेन्स को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में हवाई मार्ग से मेलबर्न के अल्फ्रेड अस्पताल पहुंचाया गया. उनकी हालत शुरुआत में गंभीर लेकिन स्थिर थी. 24 अक्टूबर को भी उनकी स्थिति गंभीर लेकिन स्थिर बताई गई थी.
इस मामले में 43 वर्षीय ब्रेंडन न्यूगेंट को गिरफ्तार किया गया. वह टाराविंगी का निवासी है और हेन्स के परिवार को जानता था. उस पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर गंभीर चोट पहुंचाने, जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाने और राष्ट्रमंडल के एक सार्वजनिक पदाधिकारी को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं. इसके अलावा, उस पर गांजे की खेती और उसे रखने से जुड़े दो आरोप भी हैं. मामले की जांच जारी है.
ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने संसद में हेन्स के साहस और दृढ़ता की सराहना की. उन्होंने कहा कि मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद हेन्स बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने के बारे में सोच रही हैं. यह उनके व्यक्तित्व और उदारता को दर्शाता है.
सांसदों की सुरक्षा को लेकर भी इस घटना के बाद चिंता बढ़ी है. Prime Minister अल्बनीज ने संसद में सार्वजनिक संवाद में बढ़ती आक्रामकता और गुस्से पर चिंता जताई थी. हेन्स को 26 नवंबर तक संसद की कार्यवाही से अनुपस्थित रहने की अनुमति दी गई है.
–
केआर/
Skip to content