
New Delhi, 14 अक्टूबर . भारतीय मजदूर संघ, स्वदेशी जागरण मंच और भारतीय किसान संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है. इस अवसर पर Union Minister नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दत्तोपंत ठेंगड़ी को श्रद्धांजलि दी है.
Union Minister नितिन गडकरी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “भारतीय मजदूर संघ, किसान संघ और स्वदेशी जागरण मंच जैसे राष्ट्रवादी संघटनाओं के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र अभिवादन. अपना संपूर्ण जीवन श्रमिक वर्ग के लिए समर्पित करने वाले दत्तोपंत जी समस्त कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे.”
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, “मां भारती के सच्चे सपूत, भारतीय मजदूर संघ, स्वदेशी जागरण मंच और भारतीय किसान संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. राष्ट्र सेवा, किसानों के कल्याण व अंत्योदय के उत्थान के आपके प्रयास हम सबको सदैव देश व समाज की उन्नति के कार्यों के लिए प्रेरित करते रहेंगे.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने दत्तोपंत ठेंगड़ी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट किया, “राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर उन्होंने स्वदेशी चिंतन, श्रम की प्रतिष्ठा, किसान कल्याण और आर्थिक स्वावलंबन को संगठित जनशक्ति का आधार बनाया. भारतीय जीवन मूल्यों में गहरी आस्था और राष्ट्रहित के प्रति अडिग निष्ठा के साथ उन्होंने श्रमिकों एवं किसानों को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने का आजीवन कार्य किया. उनका एकात्म मानव दर्शन से प्रेरित चिंतन, संगठन साधना और राष्ट्रसेवा का आदर्श पीढ़ियों तक हमारा पथप्रदर्शन करता रहेगा.”
Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, महान संगठनकर्ता एवं भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ और स्वदेशी जागरण मंच के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. राष्ट्रसेवा, श्रमिक कल्याण और स्वदेशी विचारधारा के प्रति उनका आजीवन समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है.”
Rajasthan के सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा, “भारतीय मजदूर संघ, स्वदेशी जागरण मंच और भारतीय किसान संघ के संस्थापक और प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक दत्तोपंत ठेंगड़ी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन. स्वदेशी दर्शन, राष्ट्रनिष्ठा और श्रमसाधना को समर्पित उनका जीवन हम सभी के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेगा.”
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, भारतीय मजदूर संघ और स्वदेशी जागरण मंच के प्रणेता दत्तोपंत ठेंगड़ी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. राष्ट्र-निर्माण के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा.”
–
डीसीएच/
Skip to content